शिवहर जिले की डीएम IAS प्रतिभा रानी लगातार चर्चाओं में रहती हैं, उनके काम को लेकर अक्सर उनकी ये चर्चा होती है. शिवहर जिलाधिकारी के पद पर तैनात प्रतिभा रानी हमेशा विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में लगी रहती हैं. कई दशकों से बाढ़ और सुखाड़ का दंश झेल रहे शिवहर जिले को इससे मुक्ति दिलाने के लिए बेलवा में डैम का निर्माण हो या सड़क का निर्माण, तमाम चीजों के लिए प्रतिभा रानी के काम को याद किया जाता है. सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए खुद अपने हाथों में फीता लेकर पहुंचना और लंबाई चौड़ाई की माप करने, स्कूलों के शिक्षा के स्तर में सुधार और अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति से लेकर पूरे बिहार में प्रथम स्थान लाकर छोटे से जिले को अलग पहचान दिलाने में प्रतिभा रानी की अलग भूमिका रही है.
15 फीट ऊंची तटबंध हो या चिलचिलाती धूप,कहीं भी जाने में कोई हिचकीचाहट नहीं रखने वाली इस महिला आईएएस बिहार में प्रथम दो नदियों को जोड़ने वाली योजना को साकार कर पूरे बिहार में चर्चा में आई गईं.
झारखंड की रहने वाली हैं IAS प्रतिभा रानी
डीएम प्रतिभा रानी मूल रूप से झारखंड के रांची की रहने वाली हैं. उनके पिता बालमुकुंद लाल पेशे से वकील हैं. मां रीता श्रीवास्तव भी केंद्र सरकार में अधिकारी हैं. तीन भाई-बहनों में एक बहन सुभी रानी अमेरिका में सेल्स फोर्स में काम कर रही हैं. प्रतिभा ने परिवार में ही शिक्षा की ज्योति जलाई. रांची के डीएवी स्कूल में स्कूली शिक्षा ग्रहण की. 2018 में यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर IAS बनीं. बचपन से प्रतिभावान और कुछ करने के जुनून ने उन्हें सफलता के इस मुकाम तक पहुंचाया.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई
प्रतिभा रानी ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और आईएएस बन गईं. दिसंबर 2025 में उन्हें शिवहर जिले की कलेक्टर बनाया गया. जिले में तमाम सेवाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिभा रानी को जाना जाता है.
बेटियों के लिए मैसेज
प्रतिभा रानी बचपन से सुना करती थीं कि बेटियों का प्रशासनिक अधिकारी बनना बहुत ही कठिन है. प्रतिभा की दृढइच्छा शक्ति ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वालीं प्रतिभा कहती हैं कि बेटियां किसी मायने में कमजोर नहीं हैं. बस उन्हें प्रतिभा के निखार का मौका मिलना चाहिए.
2018 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा रानी के पति स्वर्ण प्रभात मोतिहारी में एसपी के पद पर कार्यरत हैं, जिनकी अलग पहचान है. प्रतिभा रानी के दो बेटे हैं. प्रतिभा रानी इससे पहले भागलपुर और बेतिया में डीडीसी के पद पर कार्यरत थीं. इसके अलावा जमुई में उन्एसडीएम के पद पर रहकर भी बखूबी अपने कर्तव्यों का पालन किया है.
यह भी पढ़ें | 'जब काम करती हूं तो मां होने का गिल्ट होता है'...IIT बॉम्बे की रिसर्च स्कॉलर हेन्ना की कहानी
यह भी पढ़ें | कौन हैं बिहार कैडर के वो दो IAS अधिकारी, जिन्हें दिल्ली में मिली बड़ी जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं