विज्ञापन

RRB NTPC टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें तुरंत चेक

रेलवे बोर्ड के अनुसार,  टाइपिंग स्किल टेस्ट फरवरी और मार्च 2026 माह के अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा. जिन पदों के लिए टाइपिंग जरूरी है उनमें सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अराउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं. 

RRB NTPC टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें तुरंत चेक

RRB NTPC UG Admit Card out 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर तकनीकी कैटेगरी के ग्रैजुएट और अंडरग्रैजुएट पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. ऐसे में अब वे उम्मीदवार जिन्होंने लिखित परीक्षा (CBT-2) में पास कर ली थी, वे अब संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्डों की ऑफिशियल वेबसाइटों पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका हम आपको आगे स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें - JEE Main 2026 Session 1 की फाइनल Answer Key आज हो सकती है जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें चेक

RRB NTPC UG Admit Card out 2026 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की क्या है प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको रिलेटेड ऑफिशियल वेबसाइट RRB वेबसाइट पर जाइए. 
  • अब आप होमपेज पर Click here to download city slip/e call letter for ntpc typing skill test के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB भरिए.
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करिए,आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • अब आप इसे डाउनलोड करके एक प्रिंट आउट भी निकाल लीजिए.

RRB NTPC UG Admit Card out 2026 - टाइपिंग टेस्ट क्या होगा शेड्यूल 

रेलवे बोर्ड के अनुसार,  टाइपिंग स्किल टेस्ट का आयोजन फरवरी और मार्च 2026 महीने में अलग-अलग चरणों में किया जाएगा. जिन पदों के लिए टाइपिंग जरूरी है उनमें सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अराउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं. 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rrb Ntpc, RRB NTPC UG Admit Card, RRB NTPC UG Admit Card 2026, RRB NTPC CBTST 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com