विज्ञापन

RRB Group D परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे देखें किस शहर में है आपका एग्जाम

RRB Group D Exam City Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है, उम्मीदवार रेलवे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. कुछ दिन बाद इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी होंगे.

RRB Group D परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे देखें किस शहर में है आपका एग्जाम
RRB Group D एग्जाम सिटी स्लिप जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 13 और 14 अगस्त 2026 को होने वाली 'आरआरबी ग्रुप डी (लेवल-1)' परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वो सभी  अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं. इसमें उन्हें परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी मिलेगी. रेलवे की ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी. बोर्ड की तरफ से करीब 10 दिन पहले ही उम्मीदवारों को बताया गया है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी. देशभर में 22,195 पदों के लिए यह परीक्षा 3 अगस्त से 21 अगस्त के बीच हो रही है. 

अब एडमिट कार्ड होगा जारी

आरआरबी ग्रुप डी की इस भर्ती के लिए अब एडमिट कार्ड जारी होंगे. एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से करीब चार दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे, जिन्हें रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. इसीलिए उम्मीदवार ये समझ लें कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल यात्रा की तैयारी के लिए है. इसे परीक्षा के वक्त एडमिट कार्ड के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. 

एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले अपने रेलवे रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए "RRB Group D CEN 09/2025 Exam City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें.
कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें.
स्क्रीन पर आपका परीक्षा शहर और शिफ्ट टाइमिंग दिख जाएगी, इसे डाउनलोड करके सेव कर लें.

एडमिट कार्ड में क्या होगा नया?

अब अगर आपके मन में सवाल है कि सिटी स्लिप के बाद एडमिट कार्ड में क्या नई जानकारी होगी तो आपको बता दें कि इसमें परीक्षा के शहर के अलावा कई तरह की जानकारी शामिल होती है. इसमें उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र का पूरा पता, पहुंचने का समय, नाम और बाकी तरह की जरूरी जानकारी होती है. इसके अलावा वो नियम भी लिखे होते हैं, जो परीक्षा के दौरान आपको फॉलो करने हैं. 

ये भी पढ़ें - Success Story: मां को हुआ कैंसर, जमीन रखी गिरवी, फिर एक गाय ने बदल दी पूरी जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB Group D Exam City Slip, RRB Group D Exam, RRB Group D Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com