RPSC Hospital Care Taker Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हॉस्पिटल केयर टेकर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू की है. आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया में संशोधन के बाद से एप्लीकेशन विंडो को फिर से खोला गया है, ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आरपीएससी की हॉस्पिटल केयर टेकर भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं और निर्देशानुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर लें. हॉस्पिटल केयर टेकर पद के लिए आवेदन फॉर्म 25 अगस्त से 5 सितंबर 2022 तक भरे जाएंगे. इसके बाद आवेदन फॉर्म का लिंक डिक्टिवेट कर दिया जाएगा.
आयोग ने संशोधन प्रक्रिया, परीक्षा योजना के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया है. जो उम्मीदवार पहले से इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा से आवेदन करने की जरूरत नहीं है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
झारखंड में 50 हजार सहायक शिक्षकों की होगी भर्ती, हेमंत सोरेन सरकार ने दी मंजूरी
कुल इतने पदों पर भर्तियां
आरपीएससी भर्ती प्रक्रिया के जरिए हॉस्पिटल केयर टेकर के 55 रिक्त पदों को भरा जाएगा. कुल 55 पदों में 5 पद टीएसपी और 50 पद नॉन टीएसपी के लिए हैं.
उम्र इतनी होनी चाहिए
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हॉस्पिटल केयर टेकर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
शैक्षणिक योग्यता जान लें
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से हॉस्पिटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन या हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर मैनेजमेंट में दो वर्षीय एमबीए या पीजीडी डिग्री हो. देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने आता हो और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान हो.
शॉर्टलिस्टिंग कैसे होगी
आरपीएससी लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जरिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा. लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक के लिए होगा. परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे होगी.
कितना होगा आवेदन शुल्क
अनारक्षित / बीसी / ईबीसी (क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों को 350 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं ईडब्ल्यूएस / बीसी / ईबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को 250 रुपये जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा.
कैसे भरें फॉर्म
आरपीएससी हॉस्पिटल केयर टेकर वैकेंसी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर HOSPITAL CARE TAKER - 2022 (RPSC) लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भर लें.
आरपीएससी हॉस्पिटल केयर टेकर वैकेंसी के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार इस हेल्पलाइन नंबर 0145-2635212 एवं 0145-2635200 पर संपर्क कर सकते हैं.
CBI छापों पर छिड़ी लड़ाई, तेजस्वी यादव बोले- सीबीआई, ED और इनकम टैक्स बीजेपी की 'जमाई'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं