विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

रिजर्व बैंक ने  ग्रेड बी पदों पर निकाली भर्तियां,आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक. जल्द करें आवेदन

उम्मीदवारों के पास स्थाई और अस्थाई आधार पर नियुक्ति चुनने का विक्लप होगा.

Also Read in
रिजर्व बैंक ने  ग्रेड बी पदों पर निकाली भर्तियां,आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक. जल्द करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
  • सभी राज्यों के छात्र कर सकते हैं आवेदन
  • बीते कुछ समय से खाली थे यह पद
  • मेरिट के आधार पर होगा फाइनल उम्मीदवारों का चयन
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पीएचडी ग्रेड बी रिसर्च पद के लिए नियुक्तियां मंगवाई है. जिन पदों के लिए नियुक्तियां निकाली गई है उनकी कुल संख्या छह है. इन पदों की खासियत यह है कि उम्मीदवार के पास स्थाई या कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्ति चुनने का विकल्प होगा. इन सभी पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख आठ दिसंबर है. 

यह भी पढ़ें: ऐसे जागरूकता अभियान चलाएगा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)

पीएचडी ग्रेड बी रिसर्च पद 06
उम्रः 34 साल से कम
वेतनमानः स्थाई नियुक्ति में पे स्केल 42,150 रुपये के आधार पर शुरुआत में 82,745 रुपये प्रति माह वेतन
कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति में सभी वेतन-भत्ता मिलाकर सालाना 17 लाख रुपये और मेडिकल सुविधा अतिरिक्त मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यताः इकोनॉमिक्स या फाइनेंस में किसी नामचीन यूनिवर्सिटी/संस्थान (भारतीय या विदेशी) से पीएचडी इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता है। बैंक उन उम्मीदवारों को वरीयता देगा जिनकी विशेषज्ञता इकोनॉमिट्रिक्स या थ्योरिटिकल इकोनॉमिक्स आदि में होगी। रिसर्च के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कम्यूनिकेशंस स्किल जरूरी योग्यता होगी।

यह भी पढे़ें : RBI ने निकाली 526 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

आवेदन शुल्कः सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये
अनुसूचित जाति एवं जनजाति और दिव्यांग के लिए 100 रुपये
रिजर्व बैंक कर्मचारियों के लिए कोई शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है

आवेदन की प्रक्रिया
रिजर्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर अपॉर्च्यूनिटी एट आरबीआई पर क्लिक करें. इसके बाद एक अलग विंडो खुलेगी जहां करेंट वेकैंसी पर क्लिक करें. इसके बाद वेकेंसी का लिंक आएगा जिसपर क्लिक करने पर  पीएचडी इन ग्रेड बी फॉर रिसर्च पोजिशन का विज्ञापन और पेज खुल जाएगा. इस पेज पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक आएगा जिसपर क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन का विकल्प आएगा.

VIDEO: जब आरबीआई ने कहा तकरीबन सभी पुराने नोट आ गए वापस 



इस पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर संबंधित जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.आवेदन भरते समय ईमेल आईडी ध्यान से भरें क्योंकि चयन से जुड़ी हर जानकारी ईमेल के जरिये दी जाएगी.
याद रखें
कंपनी का नामः भारतीय रिजर्व बैंक
पदः06
अंतिम तिथिः 8 दिसंबर 2017
आवेदन शुल्कः सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये। अनुसूचित जाति एवं जनजाति और दिव्यांग के लिए 100 रुपये
वेबसाइटः www.rbi.org.in 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI Vacancy, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com