देशभर की तमाम बड़ी परीक्षाओं को आयोजित करने वाली एजेंसी NTA की तरफ से एक बार फिर कई पदों पर भर्ती निकाली गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ये नया भर्ती नोटिफिकेशन कुल 13 पदों के लिए जारी किया है, जिसमें डायरेक्टर, ज्वॉइंट डायरेक्टर, रिसर्च साइंटिस्ट और सीनियर सुपरिंटेंडेंट जैसे पद शामिल हैं. इन पदों पर नौकरी के लिए तगड़ी सैलरी भी मिलेगी. एनटीए ने नोटिफिकेशन में बताया है कि किस पद पर कितने लोगों की भर्ती होनी है.
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
- डायरेक्टर (Group A): 7 पद
- ज्वॉइंट डायरेक्टर (Group A): 3 पद
- रिसर्च साइंटिस्ट 'सी' (Group A): 1 पद
- डिप्टी डायरेक्टर (Group A): 1 पद
- सीनियर सुपरिंटेंडेंट (Group B): 1 पद
किसके लिए निकली है ये भर्ती?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनुभव जरूरी है. केंद्र या राज्य सरकार के तमाम विभागों में काम करने वाले अधिकारी या कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. सभी पदों के लिए कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है. रिसर्च साइंटिस्ट पद के लिए संबंधित विषय, जैसे - साइकोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स या एजुकेश में कम से कम 55% अंकों के साथ PhD और 10 साल का अनुभव मांगा गया है.

आयुसीमा की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 56 साल तक होनी चाहिए. आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2026 है, इसीलिए अगर आप खुद को इन पदों के लिए योग्य समझते हैं तो तुरंत अपना आवेदन पूरा कर लें. इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन अपने मौजूदा विभाग के जरिए दिए गए पते पर भेजना होगा. पूरा नोटिफिकेशन और तमाम तरह के नियम जानने के लिए आपको NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा.
तमाम तरह की गड़बड़ियों और पेपर लीक के बाद से ही एनटीए में कई तरह के सुधार हुए हैं. इसी के तहत एजेंसी लगातार नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है. इससे पहले भई कई पदों पर एनटीए नोटिफिकेशन जारी कर चुका है.
यह भी पढ़ें | यूपी के वाराणसी में शुरू हो गया बड़ा रोजगार मेला, 10वीं और 12वीं पास को भी मिलेगी नौकरी
यह भी पढ़ें | यूपी में सरकारी नौकरी के 10 नए नियम, लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं