विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2017

UPPCL में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

UPPCL में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कुल पद:
30 पद

पद का नाम:
ऑफिस असिस्टेंट

शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती के लिए बी.कॉम या कॉमर्स विषय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके अलावा आवेदक को टाइपिंग के लिए हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइप करना आना चाहिए.
 उम्र:
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. 

वेतन:
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 5200-20200 रुपये वेतन मासिक देय होगा और ग्रेड पे 2600 रुपये होगा.

आवेदन शुल्क:
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है. इसमें सामान्य और पिछड़े वर्गे के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 700 रुपये और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 10 रुपये फीस रखी गई है. 

आखिरी तारीख:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2017 है.

भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

जॉब से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Power Corporation Limited, UPPCL, UPPCL Recruitment, UPPC Recruitment 2017, Job, Vacancy, Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com