राजस्थान पुलिस में विशेषज्ञों की भागीदारी बढ़ाकर पुलिसिंग को डेटा-आधारित, तकनीक-सक्षम और आधुनिक बनाने के मकसद से 'यंग प्रोफेशनल्स भर्ती' निकाली गई थी, जिसके लिए अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब 12 अगस्त तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. पुलिस मुख्यालय की तरफ से इसे लेकर आदेश जारी किया गया है. ये भर्ती पूरी तरह से संविदा के आधार पर की जाएगी, जिसमें कई अलग-अलग पद दिए गए हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस प्रक्रिया के जरिए कुल 5 जरूरी पदों पर एक्सपर्ट्स का सिलेक्शन किया जाएगा.
क्राइम डेटा एनालिस्ट (Crime Data Analyst)
नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग (Monitoring of New Criminal Laws)
रोड सेफ्टी एक्सपर्ट (Road Safety)
ड्रग कंट्रोल एक्सपर्ट (Drug Control)
एआई इन पुलिसिंग (AI in Policing)
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
अगर आपने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आपको राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आवेदन को सावधानी पूर्वक भरकर इस पते पर भेजना होगा.
ऑफलाइन आवेदन का पता: कमरा संख्या-217, द्वितीय तल, पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर - 302015
ऑनलाइन आवेदन यहां भेजें: अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र ईमेल के जरिए भी भेज सकते हैं. इसके लिए adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in या adgprules@rajpolice.gov.in पर मेल भेजना होगा.
क्यों बढ़ाई गई आखिरी तारीख?
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पांडे की तरफ से जारी आदेश के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा योग्य और प्रतिभाशाली युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर राजस्थान पुलिस के आधुनिकीकरण और नवाचार आधारित पुलिसिंग अभियान का हिस्सा बन सकें.
ये भी पढे़ं - JPSC प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए बनी 11 लोगों की कमेटी, वकील और एक्सपर्ट भी शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं