Jobs Alert 2026 : राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कृषि आयुक्तालय, राजस्थान, जयपुर ने 460 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है. इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 428 और अनुसूचित क्षेत्र के 32 अभ्यर्थी शामिल हैं. कृषि आयुक्तालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया था.
प्रशासनिक सुधार विभाग से प्राप्त निर्देशों के बाद इन चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अभिशंसा की गई है. आदेश के अनुसार, प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशों के तहत अभ्यर्थियों की इन पर्सन काउंसलिंग कराई गई. इसमें कुल 407 अभ्यर्थियों, जिनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 383 और अनुसूचित क्षेत्र के 24 अभ्यर्थी शामिल हैं, को उपस्थिति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया.
काउंसलिंग और अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए सहमति पत्र के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गई है. नियुक्त अभ्यर्थियों को संबंधित कृषि विभाग के कार्यालयों में पदस्थापित किया गया है.
12,600 रुपए सैलरीनियुक्त किए गए अभ्यर्थियों को राजस्थान सिविल सेवा (संशोधित वेतनमान) नियम, 2017 के तहत पे-मैट्रिक्स एल-02 में प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी यानी प्रोबेशनर-ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया गया है.
इस दौरान उन्हें 12,600 रुपए प्रतिमाह निश्चित पारिश्रमिक दिया जाएगा. परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार नियमित वेतनमान का लाभ मिलेगा.
प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थीनियुक्ति सूची में जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, बाड़मेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर, जैसलमेर, सवाई माधोपुर, दौसा, उदयपुर, झालावाड़ सहित प्रदेश के कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल हैं. आदेश में प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, गृह जिला, जन्म तिथि, वर्ग और जिस कार्यालय में उपस्थिति देनी है, उसकी जानकारी दी गई है. अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यालय में उपस्थित होकर नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 Recruitment 2026 : प्राइमरी से लेकर 12वीं तक, बिहार में किस टीचर को मिलेगी कितनी सैलरी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं