विज्ञापन

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती 2026: 69 सिपाही पदों के लिए 3–8 अगस्त तक भर्ती रैली, जानें पूरी डिटेल

टेरिटोरियल आर्मी में 69 सिपाही के पदों पर भर्ती करने जा रहा है. भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवार 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं और इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं.

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती 2026: 69 सिपाही पदों के लिए 3–8 अगस्त तक भर्ती रैली, जानें पूरी डिटेल
3 अगस्त को 'देवकटिया मैदान, पिथौरागढ, उत्तराखंड' में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले लोगों के लिए एक शानदार मौका है. 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) सिपाही के 69 विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती रैली आयोजित करने जा रहा है. इकोलॉजिकल, कुमाऊं, पिथौरागढ़ में 3 अगस्त से भर्ती रैली शुरू होगी.  जो कि  8 अगस्त तक चलेगी. जो भी उम्मीदवार सेना में शामिल होने चाहते हैं, वो जरूर इस भर्ती रैली में शामिल हों. टेरिटोरियल आर्मी ने सिपाही के जिन 69 पदों पर भर्ती करनी है, उसकी जानकारी इस प्रकार है-

पदकितनी भर्ची
सिपाही (जनरल ड्यूटी)49
सिपाही (शेफ कम्युनिटी)4
सिपाही (धोबी)2
सिपाही (दर्जी)2
सिपाही (इक्विपमेंट रिपेयरर)2
सिपाही (नाई)3
सिपाही (लोहार)1
सिपाही (क्लर्क)1
सिपाही (बढ़ई)3
सिपाही (हाउस कीपर)2

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भर दें. 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं. हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फेल होने पर उम्मीदवारों के पास केंद्र पर सीधे रिपोर्ट करने का भी विकल्प है.

जो उम्मीदवार 3 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाली भर्ती रैली में शामिल होने वाले हैं, उन्हें निर्धारित केंद्र पर सुबह 6 बजे रिपोर्ट करना होगा.

  1. 3 अगस्त को 'देवकटिया मैदान, पिथौरागढ, उत्तराखंड' में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.
  2. 4 अगस्त को शारीरिक परीक्षण होगा.
  3. 5 से 8 अगस्त को चुने गए उम्मीदवारों के मेडिकल टेस्ट आयोजित किए जाएंगे.

भर्ती रैली में एमओईएफ एंड सीसी और राज्य वन विभाग के पूर्व कर्मचारी (जिनमें समय से पहले रिटायर होने वाले भी शामिल हैं) और पूर्व महिला कर्मचारी, जो भारत के निवासी हैं और पेंशन पाते हैं, शामिल हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने एमओईएफ एंड सीसी और राज्य वन विभाग में कम से कम 20 वर्ष की सेवा की होनी चाहिए.

भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर संबंधित पोस्ट को एक बार अच्छे से पढ़ लें.

ये भी पढ़ें- MBBS हो गया है कंप्लीट? इन सेक्टर्स में बन सकते हैं सरकारी डॉक्टर से लेकर Officer

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Job, Army News Vacancy, Army Bharti Rally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com