Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. इंडियन रेलवे ने नई भर्ती का ऐलान किया है, इसके तहत शिक्षकों की भर्ती की जानी है. रेलवे के चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) ने पीजीटी यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और पीआरटी शिक्षकों की भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन करने जा रहा है. इंटरव्यू इसी महीने होने हैं, ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन रेलवे सीएलडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट clw.indianrailways.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें. इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे शिक्षकों के कुल 20 पदों को भरेगा, जिसमें पीआरटी और पीजीटी दोनों टीचर शामिल हैं. रेलवे की इस नौकरी में जिस भी उम्मीदवार को रुचि है, वे आधिकारिक वेबसाइट से पहले नोटफिकेशन पढ़ें और तब जाकर आवेदन करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Railway Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
PGT (भौतिकी): 2 पद
PGT (बंगाली): 1 पद
PGT (राजनीति विज्ञान): 1 पद
PGT (अंग्रेजी): 2 पद
PGT (हिंदी): 3 पद
PGT (इतिहास): 2 पद
PGT (गणित): 1 पद
PGT (इकोनॉमिक्स): 2 पद
PGT (कॉमर्स): 1 पद
PGT (फिजिकल एजुकेशन): 2 पद
PRT/कंप्यूटर शिक्षा: 3 पद
Railway Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
पीआरटी और पीजीटी शिक्षकों के जिस विषय के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री की हो. इसके साथ ही उम्मीदवार की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए.
Railway Recruitment 2023: इंटरव्यू की तिथियां
रेलवे पीजीटी और पीआरटी शिक्षकों की भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन इसी महीने करेगा. इंटरव्यू 22, 23 और 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से जीएम के कार्यालय सीएलडब्ल्यू चित्तरंजन में आयोजित की जाएगी.
RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड के साथ एग्जाम गाइडलाइन्स जारी, अपडेट यहां
Railway Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
शिक्षक पद पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. इंटरव्यू में मेडिकल परीक्षा भी शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं