MPPSC SSE SFS Exam 2023 Registration last date: मध्य प्रदेश पीसीएस और फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर. एमपी पीएससी एसएसई और एसएफएस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 और एमपी राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत ही एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं और फॉर्म भर लें. हालांकि उम्मीदवार 10 नवंबर तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे. बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए 139 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 13 पद असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर और 126 पद पर फॉरेस्ट रेंजर की भर्ती की जाएगी.
MPPSC SSE SFS Exam 2023 Registration Direct link
MPPSC SFS Exam 2023: आवेदन शुल्क
एमपी पीएससी और एसएफएस भर्ती परीक्षा के लिए जनरल और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा. आवेदन शुल्क के साथ उम्मीदवारों को 40 रुपये पोर्टल शुल्क भी देना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड के साथ एग्जाम गाइडलाइन्स जारी, अपडेट यहां
MPPSC SFS Exam 2023: कौन कर सकता है अप्लाई
एमपी पीएसी परीक्षा में वे सभी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री ली है.
MPPSC SFS Exam 2023: उम्र सीमा
एमपी पीएससी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 33 या 40 साल पद के अनुसार होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में मध्य प्रदेश राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्राप्त है.
एमपी पीएससी एसएसई और एसएफएस परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for MPPSC SSE, SFS Exam 2023
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, Apply Online—SFS 2023 Application link लिंक पर क्लिक करें.
खुद को रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें.
अब मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें.
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.
BPSC 69th Prelims Result 2023: बिहार पीएससी सीसीई प्रीलिम्स के नतीजे, ऐसे करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं