विज्ञापन

Rail Vikas Nigam Limited ने जनरल और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकाली वैकेंसी, तुरंत कर दें अप्लाई

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने जनरल मैनेजर (डिजाइन) और असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के पद पर नौकरी निकाली हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरवीएनएल की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जनरल मैनेजर पद के ऑनलाइन और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए ऑफलाइन के जरिए आवेदन होगा.

Rail Vikas Nigam Limited ने जनरल और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकाली वैकेंसी, तुरंत कर दें अप्लाई
जनरल मैनेजर (डिजाइन) के 1 पद पर भर्ती निकाली गई है.

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने तीन पदों पर नौकरियां निकाली हैं. ये भर्तियां जनरल मैनेजर (डिजाइन) और असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के पदों पर निकाली गई हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई रखी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें. आवेदन का फॉर्म रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की वेबसाइट पर उपलब्ध है. जनरल मैनेजर पद के ऑनलाइन (ईमेल) और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए ऑफलाइन के जरिए आवेदन करना है. आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं.

 जनरल मैनेजर पद के कैसे करें

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट- https://rvnl.org/job पर जाना होगा.
  2. होमपेज पर आपको Recruitment for the post of General Manager (Design) at Corporate Office, New Delhi  लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
  3. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में एप्लीकेशन फॉर्म होगा, उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरें. साथ ही मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें.
  5. एप्लीकेशन फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर हार्ड कॉपी निकाले.
  6. नोटिफिकेशन में दिए गए ईमेल आईडी पर इसे मेल कर दें

असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए आवेदन कैसे करें

  1. होमपेज पर Recruitment for the post of Assistant Manager (Rajbhasha) at Corporate Office, New Delhi लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
  2.  'डिस्पैच सेक्शन, आरवीएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, टावर ए, 7वीं मंजिल, नौरोजी नगर, सफदरजंग एनक्लेव, नई दिल्ली - 110029' पते पर लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक या उससे पहले डाक से पोस्ट कर दें.

ये भी पढ़े-Noida Airport Fraud Alert: नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर हो रही ठगी, अथॉरिटी ने किया सावधान

क्या है चयन प्रक्रिया

चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाना है. लिखित परीक्षा पास करने वालों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चरण से गुजरना होगा. जो भी इन सभी चरणों को पास करें, उन्हें नौकरी मिल जाएगी.

  1. जनरल मैनेजर (डिजाइन) के 1 पद पर भर्ती निकाली गई है.
  2. असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के 2 पद भर्ती निकली गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com