विज्ञापन

पंजाब में 70 सरकारी नौकरियों पर भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Punjab SSSB ने 70 ग्रुप C पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ड्राइवर, क्लर्क, ट्रांसलेटर और अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

पंजाब में 70 सरकारी नौकरियों पर भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार SSSB पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply Online लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

Punjab SSSB Bharti 2026 : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (SSSB) ने विभिन्न सरकारी विभागों में 70 ग्रुप C पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इसी तारीख तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा. ऐसे में आइए जानते हैं किन पदों पर होगी भर्ती, क्या चाहिए योग्यता और कैसे करें आवेदन...

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में ड्राइवर, अलग-अलग स्पेशियलिटी वाले क्लर्क, ट्रांसलेटर और फील्ड आर्टिस्ट के पद भरे जाएंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए.

क्या है योग्यता?

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं) पास होना जरूरी है. इसके साथ हल्के और भारी वाहनों का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम तीन साल का ड्राइविंग एक्सपीरिएंस होना चाहिए.

क्लर्क के कई पदों के लिए ग्रेजुएशन या रिलेटेड सब्जेक्ट में डिग्री मांगी गई है. साथ ही उम्मीदवारों को पंजाबी और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट और अन्य निर्धारित परीक्षाएं भी पास करनी होंगी.

आईटी से जुड़े पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, बीसीए या समान योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सभी अभ्यर्थियों को पंजाबी भाषा से जुड़ी निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होंगी.

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग/खिलाड़ी को 1000 रुपये देना होगा
  • एससी/बीसी/EWS को 250 रुपये देना होगा
  • पूर्व सैनिक और उनके आश्रित को 200 रुपये
  • दिव्यांग उम्मीदवार को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करनी होगी.

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार SSSB पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर जरूरी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर शुल्क जमा करना होगा और अंत में एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा.

यह भी पढ़ें- UPSC पास किए बिना LBSNAA में रहने का मिल सकता है मौका, रहना और खाना बिल्कुल फ्री, जानें एंट्री की पूरी प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com