विज्ञापन

UPSC पास किए बिना LBSNAA में रहने का मिल सकता है मौका, रहना और खाना बिल्कुल फ्री, जानें एंट्री की पूरी प्रोसेस

Law Student Internship India : देश के प्रतिष्ठित प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान LBSNAA ने लॉ छात्रों के लिए 4 सप्ताह की विशेष इंटर्नशिप शुरू की है. जानिए कौन कर सकता है आवेदन, कैसे होगा चयन और क्या-क्या सीखने को मिलेगा.

UPSC पास किए बिना LBSNAA में रहने का मिल सकता है मौका, रहना और खाना बिल्कुल फ्री, जानें एंट्री की पूरी प्रोसेस
इंटर्नशिप के दौरान छात्र गवर्नेंस, पब्लिक पॉलिसी और प्रशासनिक कानून से जुड़े विषयों पर रिसर्च कर सकेंगे.

NCLA Internship : अगर आप कानून (Law) की पढ़ाई कर रहे हैं और कभी मसूरी स्थित LBSNAA परिसर में पढ़ने या काम करने का सपना देखा है, तो आपके लिए शानदार मौका है. देश के भावी IAS अधिकारियों को ट्रेनिंग देने वाली इस प्रतिष्ठित अकादमी ने लास्ट ईयर के लॉ छात्रों के लिए 4 सप्ताह की इंटर्नशिप शुरू की है. यहां छात्र कानून और प्रशासन के कामकाज को करीब से समझ सकेंगे. तो चलिए जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन, कैसे होगा सिलेक्शन, स्टाइपेंड मिलेगा या नहीं...

कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए वही स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हों. 3 ईयर एलएलबी (LLB) कोर्स के लास्ट ईयर और 5 साल इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स के लास्ट ईयर के छात्र इसके लिए योग्य हैं.

हालांकि, इस इंटर्नशिप के लिए सिलेक्शन आसान नहीं होगा. अकादमी उन छात्रों को प्राथमिकता देगी जिनका शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहतर रहा हो. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी वरीयता मिलेगी. यदि किसी छात्र का रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुका है, तो यह उसके लिए अतिरिक्त फायदा साबित हो सकता है.

कैसे होगा सिलेक्शन?

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा. सिलेक्शन प्रोसेस में मूट कोर्ट उपलब्धियां, पढ़ाई का रिकॉर्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच अहम भूमिका निभाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को अकादमी की ओर से सीधे ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी.

स्टाइपेंड नहीं, लेकिन बड़ी सुविधा मिलेगी

यह इंटर्नशिप पूरी तरह अनपेड (Unpaid) है, यानी छात्रों को कोई स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा. लेकिन सिलेक्टेड कैंडिडेट को LBSNAA कैंपस में चार सप्ताह तक मुफ्त रहने और खाने की सुविधा मिलेगी. 

क्या सीखने को मिलेगा?

इंटर्नशिप के दौरान छात्र गवर्नेंस, पब्लिक पॉलिसी और प्रशासनिक कानून से जुड़े विषयों पर रिसर्च कर सकेंगे. उन्हें वास्तविक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझने, केस स्टडी पर काम करने, लीगल ड्राफ्टिंग और एनालिटिकल स्किल विकसित करने का अवसर मिलेगा. साथ ही वे वरिष्ठ अधिकारियों, लीगल एक्सपर्ट्स और एकेडेमिक्स से भी बातचीत कर सकेंगे.

यह भई पढ़ेंतंगहाली ने तोड़े थे सपने, फिर इस सरकारी योजना ने बदल दी इस गरीब छात्र की किस्मत, अब हर महीने मिलेंगे इतने पैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com