विज्ञापन

इस दिन होने जा रही है पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, जानें किस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 जुलाई में होने जा रही है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनके लिए ये काम की खबर है. इस परीक्षा के लिए अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं. ऐसे में उम्मीदवार अपनी तैयारी तेज कर दें.

इस दिन होने जा रही है पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, जानें किस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
परीक्षा से जुड़े निर्देशों और अन्य जानकारी के लिए पंजाब पुलिस की आधिकारिक को चेक करते रहें.

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. इस परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. पंजाब पुलिस में 3,298 कॉन्स्टेबल (डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर) भर्ती के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 जुलाई, 2026 से शुरू होगा. ये एग्जाम कई शिफ्टों में करवाया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरा है, उनके लिए ये बड़े काम की खबर है. पंजाब पुलिस की ओर से एक्स पर पोस्ट कर एग्जाम से जुड़ी ये जानकारी दी गई. बता दें कि  3,298 कॉन्स्टेबल पदों में से डिस्ट्रिक्ट कैडर के 2522 और आर्म्ड कैडर के 776 पद शामिल हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वो एक बार इस शेड्यूल को अच्छे से देख लें. 

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं. पंजाब पुलिस विभाग के अनुसार परीक्षा के एडमिट कार्ड के जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे लेटेस्ट नोटिफिकेशन्स को समय-समय पर चेक कर सकते हैं.

क्या है चयन प्रक्रिया

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती कई चरणों में करवाई जाएगी. जिनकी जानकारी नीचे दी गई है-

  1. पहला चरण CBT यानी कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा है. इस एग्जाम में दो पेपर 1 और पेपर 2 आएंगे. जिसमें पंजाबी भाषा का क्वालीफाइंग टेस्ट भी शामिल है.
  2. दूसरा चरण शारीरिक जांच परीक्षा (Physical Screening Test) और शारीरिक माप परीक्षण (Physical Measurement Test) है.
  3. जो उम्मीगवार दूसरे चरणों को पास करेंगे उन्हें तीसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा जो कि दस्तावेजों की जांच जुड़ा हुआ है.

ये सारे चरण सफलापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती का लेटर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- जयपुर: 8 साल से लंबित सहायक कृषि अधिकारी भर्ती को लेकर उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Police Constable, Punjab Police Constable Admit Card, Punjab Police Constable 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com