विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

नॉर्दन रेलवे ने निकाली रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए वैकेन्सी, इस तारीख तक करें आवेदन

यह आवेदन उनके लिए है जो लोग रेलवे से रिटायरमेंट ले चुके हैं. उम्मीदवारों का चयन उनके पूरे मेडिकल के बाद ही होगा.

Also Read in
नॉर्दन रेलवे ने निकाली रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए वैकेन्सी, इस तारीख तक करें आवेदन
नॉर्दर्न रेलवे नई दिल्ली ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसके लिए उनकी तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार जारी नोटिफिकेशन को सावधानीपूर्वक पढ़ लें. इसमें दी गई शर्तों और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. यहां आवेदनकर्ता को पदों का पूरा विवरण भी मिलेगा. जिसके बाद अपने मनचाहे पद के लिए योग्यतानुसार आवेदन करें. नॉर्दन रेलवे ने अपने डिविजनल ऑफिस के लिए यह आवेदन मांगे हैं. यह आवेदन उनके लिए है जो लोग रेलवे से रिटायरमेंट ले चुके हैं. उम्मीदवारों का चयन उनके पूरे मेडिकल के बाद ही होगा.

पदों की संख्या: नॉर्दन रेलवे ने कुल 4500 पदों पर आवेदन मांगे हैं.

अंतिम तिथि: इन सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन 28 अक्टूबर, 2017 तक पूरा कर लें.

पदों का विवरण: नॉर्दन रेलवे ने डिविजनल ऑफिस के लिए एसएसई/पी/वे, जूनियर इंजिनियर/पी.वे, वेल्डर, ब्लैकस्मिथ और ट्रैकमैन के पदों पर आवेदन मांगे हैं.
 आयु सीमा: इन सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. 

ऐसे करें आवेदन: सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय रेलवे की वेबसाइट http://www.nr.indianrailways.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर लें. इसके बाद इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्‍फ अटेस्‍टेड फोटोकॉपी 28 अक्‍टूबर 2017 से पहले SPO/Engg./ Northern Railway, HQ office, Baroda House, New Delhi. (No. 754-E/Re-engagement/Misc/EIIBI)इस पते पर भेजना होगा. 
 
जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway Jobs, Indian Railway, Railway Job, Jobs, Vacancy, Hiring, Retired, Notification, Retired Employees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com