Technical Assistant Jobs : सरकारी संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (NITTTR), चेन्नई ने विभिन्न 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर तक शाम 5:30 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किस पद पर कितनी वैकेंसी है, आवेदन कैसे करना है, योग्यता, सैलरी और फीस कितनी है.
कितने पदों पर होगी भर्ती?एनआईटीटीटीआर की ओर से कुल 12 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इनमें तकनीकी अधिकारी (इंजीनियरिंग में रिसर्च असिस्टेंट), तकनीकी अधिकारी (वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट), तकनीकी सहायक ग्रेड-I (संपादक-ईटीवी), अनुभाग अधिकारी ग्रेड-II, सहायक अनुभाग अधिकारी (वरिष्ठ ऑडिटर), वरिष्ठ सचिवालय सहायक, वरिष्ठ सचिवालय सहायक (सार्जेंट), कनिष्ठ सचिवालय सहायक, तकनीकी सहायक ग्रेड-II (कनिष्ठ इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीशियन), तकनीकी सहायक ग्रेड-II (ग्राफिक सहायक) और कनिष्ठ सचिवालय सहायक (हिंदी टाइपिस्ट) समेत विभिन्न पद शामिल हैं.
आवेदन की लास्ट डेट क्या है?इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से जारी है. इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर शाम 5:30 बजे तक एनआईटीटीटीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीकरण पूरा कर लें.
आवेदन की हार्ड कॉपी भी भेजनी होगीऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, आवेदन शुल्क भुगतान का प्रमाण और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर), तारामणि, चेन्नई-600113, तमिलनाडु के पते पर भेजना होगा. यह दस्तावेज 26 नवंबर शाम 5:30 बजे तक रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से पहुंचने चाहिए.
तकनीकी अधिकारी और तकनीकी सहायक पदों की योग्यता
तकनीकी अधिकारी (इंजीनियरिंग में रिसर्च असिस्टेंट) और तकनीकी अधिकारी (वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट) पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास एमई/एमटेक डिग्री और 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
तकनीकी सहायक ग्रेड-I (संपादक-ईटीवी) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी विषय में बीई/बीटेक या 10वीं के साथ संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए. बीई/बीटेक धारकों के लिए 10 वर्ष और डिप्लोमा धारकों के लिए 15 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है.
प्रशासनिक और ऑडिट पदों के लिए योग्यताअनुभाग अधिकारी ग्रेड-II (प्रशासन एवं लेखा), वरिष्ठ सचिवालय सहायक और वरिष्ठ सचिवालय सहायक (सार्जेंट) पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन आवश्यक है.
वहीं, सहायक अनुभाग अधिकारी (वरिष्ठ ऑडिटर) पद के लिए कॉमर्स में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता मांगी गई है.
कनिष्ठ सचिवालय सहायक के लिए क्या चाहिए?
कनिष्ठ सचिवालय सहायक पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए.
वहीं, कनिष्ठ सचिवालय सहायक (हिंदी टाइपिस्ट) पद के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं और 12वीं की योग्यता होना जरूरी है तथा हिंदी टाइपिंग गति कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीशियन पद की योग्यतातकनीकी सहायक ग्रेड-II (कनिष्ठ इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीशियन) पद के लिए 10वीं के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बीई/बीटेक डिग्री आवश्यक है. डिप्लोमा धारकों के लिए 10 वर्ष और बीई/बीटेक धारकों के लिए 5 वर्ष का अनुभव मांगा गया है.
ग्राफिक सहायक पद के लिए पात्रतातकनीकी सहायक ग्रेड-II (ग्राफिक सहायक) पद के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं के साथ फाइन आर्ट्स/कमर्शियल आर्ट्स में 3 वर्षीय डिप्लोमा या ग्राफिक्स/विजुअल डिजाइन में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए. डिप्लोमा धारकों के लिए 10 वर्ष तथा बीई/बीटेक अभ्यर्थियों के लिए 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है.
आयु सीमा और सिलेक्शन प्रोसेसभर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 35 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ओएमआर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा.
कितनी मिलेगी सैलरी?चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 19,900 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.
आवेदन फीस कितना है?सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला, भूतपूर्व सैनिक और आंतरिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.
कहां से मिलेगी अधिक जानकारी?भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, अनुभव, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को एनआईटीटीटीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें- रेलवे में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का आखिरी मौका! बोर्ड ने बढ़ाई आवेदन की लास्ट डेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं