विज्ञापन

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया ग्रुप B नॉन-गजेटेड सर्विसेज प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड

MPSC ने ग्रुप B नॉन-गजेटेड सर्विसेज कंबाइंड प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं.

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया ग्रुप B नॉन-गजेटेड सर्विसेज प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड
MPSC कंबाइंड (ग्रुप B) 2026 चयन प्रक्रिया कई चरणों के तहत होगी. जिसमें से पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है.

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप-B नॉन-गजेटेड सर्विस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. हॉल टिकट को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती का फॉर्म भरा है, वो MPSC के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. प्रारंभिक परीक्षा 14 जून, 2026 को होने वाली है. परीक्षा का आयोजन महाराष्ट्र के कई जिलों में किा जाएगा. ये एग्जाम ऑफ़लाइन यानी OMR-आधारित होगा. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के नोटिफिकेशन के अनुसार MPSC ग्रुप B संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 के जारी कुल 552 पदों को भरा जाना है. जिन पदों पर भर्ती की जानी है, उनमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर, स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद हैं.

क्या है चयन प्रक्रिया

  1. MPSC कंबाइंड (ग्रुप B) 2026 चयन प्रक्रिया कई चरणों के तहत होगी. जिसमें से पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है. ये एग्जाम 100 अंकों का होगा. 
  2. जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा को पास करेंगे. उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. ये परीक्षा 400 अंकों की होगी.
  3. जिन उम्मीदवारों ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) पद के आवेदन किया होगा, उन्हें शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा. ये परीक्षा 100 अंकों की होगी और साक्षात्कार 40 अंकों का होगा.

MPSC ग्रुप B एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • MPSC की वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है.
  • होमपेड पर "ग्रुप B हॉल टिकट 2026" का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  • कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल खोलें.
  • यूज़र ID और पासवर्ड डालें.
  • हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • PDF डाउनलोड करें.

14 जून को एग्जाम वाले दिन उम्मीदवार एग्जाम सेंटर पर हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी और एक पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों JPSC सिविल जज प्रीलिम्स रिजल्ट आने में लगा 2 साल का समय? 1844 उम्मीदवार हुए क्वालिफाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MPSC Group B Hall Ticket 2026, Maharashtra Public Service Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com