विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2017

LIC में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

Also Read in
LIC में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में नौकरी
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (Life Insurance Corporation) ने रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार एलआईसी की इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए एलआईसी के जरिए चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी. यह भर्तियां कई राज्यों में होंगी. इस नौकरी के लिए सिर्फ भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी इस प्रकार से है...

कुल पद:
264

पद का नाम:
असिस्टेंट- 164 पद 
असिस्टेंट मैनेजर- 100 पद

उम्र सीमा:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 28 साल से कम होनी चाहिए.

शैक्षिण योग्यता:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसमें S.No-A पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन में 60 फीसद अंक, S.No-B पोस्ट के लिए किसी भी क्षेत्र में एमबीए में 66 फीसद अंक का क्राइटेरिया निर्धारित किया गया है. 
 चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

ऐसे करें आवेदन:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.lichousing.com पर जाना होगा. जहां से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

आखिरी तारीख:
आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर, 2017 है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LIC, Recruitment 2017, Recruitment, Life Insurance, Life Insurance Corporation, Assistant, Assistant Manager, Job, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com