
Constable Syllabus 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा कुल तीन भागों की होगी
Constable Bharti 2022: कॉन्स्टेबल के पद (Constable Recruitment 2022) पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC Recruitment 2022) की ओर से भर्ती निकाली गई हैं. कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार एक्साइज कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन मांगे गए हैं. कांस्टेबल (Constable jobs 2022) के कुल 583 पदों पर भर्ती की जानी है. एक्साइज कॉन्सटेबल कांपटीटिव एग्जाम 2022 (Jharkhand Excise Constable Competitive Exam) को पास करने वाले युवाओं को ये नौकरी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें
UPPSC Recruitment 2022: आज 55 माइंस इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख, जल्द करें आवेदन
NLC India Limited Recruitment 2022: एनएलसी ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पदों पर निकाली वैकेंसी, लास्ट डेट जानें
Army recruitment rally 2022: अग्निपथ स्कीम के तहत अहमदनगर में होने जा रही सेना भर्ती रैली, देखें पूरी जानकारी
आवेदन प्रक्रिया ( How To Apply JSSC Constable Recruitment 2022)-
झारखंड में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का ये एक अच्छा अवसर है. JSSC Constable Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले लोगों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर 25 फरवरी को आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इस लिंक को क्लिक करके पूछी गई जानकारी भरकर आप आवेदन कर दें. याद रहे की आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मार्च, 2022 रखी गई है. इसलिए आवेदन पत्र समय रहते ही भर दें.
झारखंड पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2022 (JSSC Constable Syllabus 2022) :
झारखंड एक्साइज कॉन्सटेबल कांपटीटिव एग्जाम 2022 (Jharkhand Excise Constable Competitive Exam) को पास करने वाले उम्मीदवारों को ही कॉन्स्टेबल पदों के लिए चुना जाएगा. कॉन्स्टेबल सिलेबस (Constable Syllabus) को अच्छे से पढ़कर कोई भी ये भर्ती परीक्षा को पास कर सकता है. झारखंड पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2022 (JSSC Constable Syllabus 2022) के तहत नीचे बताई गई चीजें पूछी जाती हैं.
ये भी पढ़ें- Police Bharti 2022: पुलिस कांस्टेबल के 2700 पदों पर निकली हैं भर्तियां, महिलाएं भी कर सकती हैं आवेदन
लिखित परीक्षा कुल तीन भागों की होगी. पहले भाग में हिंदी और अंग्रेजी भाषा ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. ये पेपर कुल 120 अंकों का होगा. जिसमें हिंदी के 80 सवाल और अंग्रेजी के 40 सवाल पूछे जाएंगे. दूसरा प्रश्न पत्र जनजातीय भाषा ज्ञान का होगा. वहीं तीसरे प्रश्न पत्र में सामान्य विज्ञान, अध्ययन, गणित और झारखंड राज्य से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. ये कुल 120 अंकों का होगा.
इस लिंक पर जाकर आप विस्तार से झारखंड पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2022 (Jharkhand Constable Syllabus 2022) को देख सकते हैं.