Government Jobs, CISF Constable Recruitment 2021: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कॉन्स्टेबल पद की भर्ती निकली हैं. जो लोग सरकारी नौकरी (Government Jobs) करना चाहते हैं, वो बिना देरी किए कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन कर दें. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस पद पर 12 वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं. यानी कम पढ़े लिखे लोगों के लिए सरकारी नौकरी (Government Jobs) पाने का ये अच्छा अवसर है. आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार CISF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो कि मार्च तक चलने वाली है.
कैसे करें आवेदन
CISF कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाला उम्मीदवार CISF की ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाए. यहां ऊपर की तरफ ही भर्ती का नोटिफकेशन दिया गया होगा. जिसे खोलकर आप पढ़ सकते हैं. वहीं आवेदन करने के लिए सीधे इस लिंक पर चले जाएं https://cisfrectt.in/fire_login.php. यहां पर पूछी गई जानकारी भरकर लॉगइन कर दें और आवेदन फॉर्म को भर दें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- RPSC Recruitment 2022: राजस्थान के निवासी हैं तो इस विभाग में पाएं सरकारी नौकरी
कुल 1149 पदों पर की जानी है भर्ती
CISF Constable Recruitment 2021 के नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1149 पदों पर भर्तियां की जानी है. सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल या फायरमैन पद के लिए निकाली गई कुल भर्तियों में से जनरल कैटेगरी के लिए 489 सीटें, ओबीसी की 249 सीटें, ईडब्ल्यूएस की 113 सीटें, एससी की 161 सीटें और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों की 137 सीटें रखी गई है.
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होगी.
सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
उम्मीदवारों की ऊंचाई 170 सेमी और छाती 80-85 सेमी होनी चाहिए.
आवेदन की प्रक्रिया 29 जनवरी 2021 से शुरू हो गई है. जो कि 04 मार्च 2022 तक चलने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं