विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2017

BMTC Recruitment: 2225 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 24 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए

Also Read in
BMTC Recruitment: 2225 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
  • योग्यता के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन
  • विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार
  • हर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क अलग
नई दिल्ली: बीएमटीसी (BMTC) ने अपने यहां खाली पड़े पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 2225 पदों पर निकली भर्तियां के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन  भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है...

यह भी पढ़ें: 96 पदों के लिए निकली है भर्तियां जल्द करें आवेदन

यहां से करें आवेदन- इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  www.mybmtc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इन पदों के लिए करें आवेदन- Technicians,Driver, Conductor, Security guard, Supervisor and Craftsman

इतनी होनी चाहिए योग्यता- अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार योग्यता से जुड़ी तमाम जानकारी विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 284 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

उम्र सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 24 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवदेकों को 420 रुपये और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग के तहत आने वाले आवेदकों को 220 रुपये का भुगतान करना होगा. 

यह भी पढ़ें: 145 पदों पर निकली हैं भर्तियां, करें आवेदन

इस आधार पर होगा चयन- आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले नंबर के आधार पर होगा. 

इतना होगा वेतन- ट्रेनिंग के बाद ड्राइवर- 12,400 से 19,550 रुपये 
      कंडक्टर, टेक्निसियन, सिक्युरिटी गार्ड- 13,970 से 20,740 रुपये 
       सुपरवाइजर और क्राफ्टमैन- 11,640 से 15,700 रुपये  

VIDEO: दिल्ली में लोगों ने किया प्रदर्शन


       अहम तारीख- आवेदन करने की अंतिम तारीख- 26 दिसंबर
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BMTC Recruitment, Jobs, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com