विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2017

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली वेकेन्सी

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने फिलहाल 2 पदों पर आवेदन मांगे हैं. जिनमें मैनेजर और सीनियर मैनेजर का पद शामिल है. इसके अलावा कुल पदों की संख्या 6 है

Also Read in
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली वेकेन्सी
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन सभी पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें. इससे आपको सभी जरूरी जानकारियां प्राप्त हो जाएंगी और आप अपनी योग्यता के अनुसार किसी भी पद पर आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में नौकरी का पूरा विवरण भी आपको मिलेगा. 

पद का नाम: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने फिलहाल 2 पदों पर आवेदन मांगे हैं. जिनमें मैनेजर और सीनियर मैनेजर का पद शामिल है. इसके अलावा कुल पदों की संख्या 6 है.   

आवेदन की अंतिम तिथि: अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आवेदन की अंतिम तिथि जानना बेहद जरूरी है. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2017 है. जितना जल्दी हो सके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें. 

शैक्षणिक योग्यता: मैनेजर और सीनियर मैनेजर दोनों ही पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. 
 ऐसे करें आवेदन: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाएं. यहां दी गई हर जानकारी को बारीकी से पढ़ें. इसके बाद आवेदन प्रक्रिया के हर स्टेप को फॉलो कर अपना आवेदन पूरा करें. आवेदन करने के बाद आप इसकी एक प्रिंट आउट कॉपी भी अपने पास रख लें.

आयु सीमा: मैनेजर के पद के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है. इसके अलावा सीनियर मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 26 और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए.
 
जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jobs, Bank Job, Post Office Job, IPPB, Vacancy, Post Office, Vacancy For Branch Managers, Manager Jobs, Notification, Apply
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com