विज्ञापन

क्या अग्निवीरों को भी मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा, दो साल में कितनी बढ़ेगी सैलरी?

एक्सटेंशन पाने वाले अग्निवीरों को बढ़ी हुई सैलरी, भत्ते और केंद्रीय कर्मचारियों की तरह सालाना इंक्रीमेंट मिलेगा. सेवा के दौरान उन्हें 8वें वेतन आयोग का लाभ भी मिल सकता है, लेकिन 6 साल बाद सेना छोड़ने पर पेंशन या वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा.

क्या अग्निवीरों को भी मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा, दो साल में कितनी बढ़ेगी सैलरी?
क्या अग्निवीरों की सैलरी बढ़ेगी और 8वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा?

Agniveer 8th Pay Commission Benefits : आज सरकार की तरफ से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे लाखों अग्निवीरों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई है. केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि जो अग्निवीर सेना में परमानेंट नहीं हो पाएंगे, उन्हें अब तुरंत घर नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उनको 2 साल का एक्सटेंशन दिया जाएगा. यानी 4 साल की सेवा पूरा होने पर 25 फीसदी को परमानेंट कर दिया जाएगा.  वहीं,  बाकी बचे 75 फीसदी अग्निवीरों को 2 साल आगे काम करने का मौका मिलेगा. केंद्रीय कैबिनेट ने इस बड़े फैसले पर मुहर लगा दी है और खुद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने इसका ऐलान किया है. ऐसे में अब लोगों के दिमाग में एक सवाल है कि क्या अग्निवीरों को भी मिलेगा 8 वें वेतन आयोग का लाभ और 2 साल में कितनी सैलरी बढ़ेगी? 

क्या अग्निवीरों की सैलरी बढ़ेगी और 8वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा?

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने साफ संकेत दिया है कि जिन अग्निवीरों को 2 साल का सर्विस एक्सटेंशन मिलेगा, वे बढ़ी हुई सैलरी और भत्तों (Allowances) के हकदार होंगे.

वहीं, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की बात करें तो यह सशस्त्र बलों (Armed Forces) पर भी लागू होगा, क्योंकि सेना केंद्र सरकार के दायरे में आती है. ऐसे में सेवा में रहने के दौरान अग्निवीरों को भी इसका फायदा मिल सकता है, जिससे उनकी सैलरी में अच्छा-खासा इजाफा होने की उम्मीद है. 

हालांकि, अगर कोई अग्निवीर 6 साल की सर्विस पूरी करने के बाद सेना छोड़ देता है, तो बाहर होने के बाद उसे पेंशन या वेतन आयोग के किसी भी फायदे का हक नहीं मिलेगा. लेकिन अगले एक्सटेंशन पीरियड के दौरान अग्निवीरों की सैलरी में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह ही सालाना बढ़ोतरी (Annual Increment) देखने को मिलेगी और उन्हें पूरा वेतन व भत्ते मिलते रहेंगे.

6 साल की नौकरी में हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?

साल  टोटल मंथली सैलरी इन-हैंड सैलरीसेवा निधि फंड में योगदान
पहले साल30,00021,0009,000
 
दूसरे साल33,000    23,100     9,900
 
तीसरे साल    36,500    25,55010,950
 
चाौथे साल40,000 28,00012,000
पांचवें साल    44,000    30,800 13,200
 
छठे साल48,50033,95014,550

विदित हो कि यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अग्निवीरों के पहले बैच का 4 साल की सर्विस खत्म होने वाला था. आने वाले कुछ ही हफ्तों में करीब 18,000 अग्निवीर सेना से बाहर होने वाले थे, लेकिन इस नए नियम के बाद अब उन्हें सीधे 2 साल का एक्सटेंशन मिल जाएगा. इतना ही नहीं, खास मानदंडों के आधार पर उन्हें परमानेंट करने का रास्ता भी खोल दिया गया है. उम्मीद है कि ज्यादातर अग्निवीर सेना में ही पक्के हो जाएंगे, और जो बच जाएंगे उनके लिए अन्य सुरक्षा बलों में पहले से ही पद आरक्षित हैं.

यह भी पढ़ें- West Bengal के कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा वैदिक गणित, Political Science में शामिल हो सकती है चाणक्य नीति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com