India EXIM Bank Recruitment 2022: देश की एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक इंडियन एक्जिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 25 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी 2022 से शुरू हो चुकी है, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 मार्च 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.eximbankindia.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बता दें कि इंडियन एक्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन करेगा. दोनों में सफल रहे उम्मीदवारों की नियुक्ति मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर की जाएगी. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का आयोजन अप्रैल महीने में किया जाएगा. लिखित परीक्षा का आयोजन अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई, इंटरव्यू, चेन्नई और पुणे में किया जाएगा. वहीं इंटरव्यू का आयोजन मुंबई और नई दिल्ली में होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भर्तियों का विवरण (Details of the vacancy )
मैनेजमेंट ट्रेनी के 25 पदों को भरने के लिए इंडियन एक्जिम बैंक ने नोटिफिकेशन जारी किया है.
योग्यता (Educational Qualification)
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए या पीजीडीबीए के साथ फाइनेंस में स्पेशिलाइजेशन या चार्टर्ड अकाउंटेंट हो. इसके अलावा अन्य योग्यता भी बैंक ने मांगी है. अन्य योग्यताओं के लिए नोटिफिकेशन देखें.
मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आयु सीमा (Age Limit)
सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25 साल होनी चाहिए. एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों की 28 साल है.
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस वर्ग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में केवल 100 रुपये देना होगा. बता दें कि शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरते समय क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा.
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले इंडियन एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.eximbankindia.in. पर जाएं. होमपेज पर करिअर टैब पर क्लिक करें. फिर यहां से नोटिफिकेशन देखें और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने और योग्यता को जांचने के बाद ही आवेदन करें.
इस लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 14 मार्च 2022 तक
लिखित परीक्षा की तिथिः अप्रैल 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं