Assistant Professor Recruitment : देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल IIT रुड़की (Indian Institute of Technology Roorkee) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. बता दें कि संस्थान ने भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिनका शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में अच्छा रिकॉर्ड हो.
IIT रुड़की ने इस भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं. पहला स्पेशन रिक्रूटमेंट ड्राइव (Special Recruitment Drive) के तहत जारी किया गया है, जबकि दूसरा रोलिंग एडवर्टीजमेंट (Rolling Advertisement) है.
30 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
IIT रुड़की ने SC, ST, OBC, EWS और PwD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए स्पेशल रिक्रूटमेंट अभियान शुरू किया है. बता दें इस भर्ती की नोटिस 17 सितंबर 2026 को जारी की गई थी.
Indian Institute of Technology Roorkee invites applications from Indian Nationals with an outstanding track record for faculty positions at the level of Assistant Professor. Interested candidates may apply online against the following advertisements:
— IIT Roorkee (@iitroorkee) September 21, 2026
1) Special Recruitment…
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं.
पूरे साल खुले रहेंगे आवेदन
इसके अलावा संस्थान ने रोलिंग विज्ञापन भी जारी किया है. इस भर्ती के लिए सभी कैटेगरी के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि, रिजर्वेशन संबंधी नियम भारत सरकार की नीति के अनुसार लागू होंगे.
IIT रुड़की ने साफ किया है कि जो कैंडिडेट्स स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव (SC/ST/OBC/EWS/PwD) के तहत आवेदन कर चुके हैं, उन्हें रोलिंग विज्ञापन के लिए दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है.
रोलिंग विज्ञापन की खास बात यह है कि इसके लिए कोई लास्ट डेट निश्चित नहीं की गई है. इच्छुक उम्मीदवार पूरे साल किसी भी समय आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- National Book Trust में 17 एडिटोरियल असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, 55 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें योग्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं