AI Layoffs 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जहां एक तरफ हमारे काम को आसान बना रही है, वहीं दूसरी तरफ लाखों नौकरियों पर भी असर डाल रही है. 2026 के केवल पहले नौ महीनों में ही दुनिया भर में 1.7 लाख से ज्यादा कर्मचारी AI से जुड़े कारणों से छंटनी (Layoffs) से प्रभावित हो चुके हैं. यह आंकड़ा 2025 के मुकाबले करीब 70 फीसदी अधिक बताई जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि AI बनाने वाले कुछ एक्सर्प्ट ने खुद इस टेक्नोलॉजी को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं. तो चलिए जानते हैं किस कंपनी ने कितनी छंटनी की और एक्सपर्ट का इस बारे में क्या कहना है...
दो साल में 8 गुना से ज्यादा बढ़ी छंटनी
Program.com के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में सात इंटरनेशनल कंपनियों की छंटनी और भर्ती रोकने के कारण करीब 18,000 AI-संबंधित जॉब्स प्रभावित हुई थीं. लेकिन 2026 के पहले नौ महीनों में यह आंकड़ा 170,000 से ऊपर पहुंच चुका है. यानी AI से जुड़ी नौकरी कटौती सिर्फ दो साल में 8 गुना से ज्यादा बढ़ गई है.
किन बड़ी कंपनियों ने की सबसे ज्यादा कटौती?
- Oracle ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान 21,000 कर्मचारियों की छंटनी की, जो उसके कुल वर्रफोर्स का लगभग 13 फीसदी है.
- Amazon ने पिछले एक साल में 30,000 से ज्यादा नौकरियां खत्म कीं.
- Meta ने लगभग 8,000 कर्मचारियों को हटाया और 6,000 नई भर्तियों भी रोक दी
- Microsoft ने जुलाई 2025 से जुलाई 2026 के बीच करीब 19,800 कर्मचारियों की छंटनी की. पिछले तीन सालों में यह संख्या लगभग 35,800 रही.
- वहीं, Accenture में करीब 11,000 कर्मचारियों की कटौती की.
AI बनाने वाले एक्सर्प्ट ने किया अलर्ट
दिलचस्प बात यह है कि AI बनाने वाले कुछ एक्सर्प्ट ने खुद इस तकनीक को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं.
Bilal Chughtai, जो Google DeepMind में AGI Safety और Alignment पर काम करने वाले सेफ्टी रिसर्चर थे, ने सितंबर 2026 में इस्तीफा दिया. उनका मानना है कि AI में हम सभी को खत्म करने की क्षमता है और इससे निपटने के लिए हमारे पास शायद बहुत कम समय बचा है.
OpenAI के एक्स ऑफिसर्स ने भी उठाए सवाल
Miles Brundage, जो OpenAI में Senior Advisor for AGI Readiness थे, अक्टूबर 2024 में इस्तीफा दे चुके हैं. उन्होंने चेतावनी दी थी कि न तो टेक कंपनियां और न ही ग्लोबल सोसाइटी एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए तैयार हैं.
इसी तरह Jan Leike, जो OpenAI में Head of Alignment के पद पर थे, ने मई 2024 में इस्तीफा दिया. उनका मानना था कि कंपनी ने लंबे समय की AI सुरक्षा के बजाय कमर्शियल प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दी.
यह भी पढ़ें - BPSC ने TRE-4.0 के लिए 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन किया जारी, जानें आवेदन की तारीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं