विज्ञापन

IIT और NIT के ये हैं सबसे बड़े सैलरी पैकेज, 3.67 करोड़ रुपये का है रिकॉर्ड

IIT और NIT Salary Package : प्लेसमेंट के मामले में IIT अब भी आगे हैं, लेकिन NIT भी तेजी से अंतर कम कर रहे हैं. हालांकि, हाल के सालों में IIT और NIT दोनों में प्लेसमेंट के दौरान ऐसे कई पैकेज सामने आए हैं, जिन्होंने सबका ध्यान खींचा है.

IIT और NIT के ये हैं सबसे बड़े सैलरी पैकेज, 3.67 करोड़ रुपये का है रिकॉर्ड
IIT और एनआईटी के सबसे बड़े सैलरी पैकेज

IIT और NIT Salary Package :  इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए IIT और NIT किसी सपने से कम नहीं हैं. हर साल जब प्लेसमेंट सीजन के आंकड़े सामने आते हैं तो करोड़ों रुपये के पैकेज सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. हाल के सालों में IIT और NIT के प्लेसमेंट के दौरान ऐसे कई पैकेज सामने आए हैं, जिन्होंने सबका ध्यान खींचा है. कहीं ऑफर 3 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचा तो कई NIT में भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के पैकेज दर्ज किए गए हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर IIT और NIT में कितना फर्क है और किस कॉलेज में कितना बड़ा पैकेज मिलता है.

प्लेसमेंट में आगे IIT 

प्लेसमेंट के मामले में IIT अभी भी NIT से आगे हैं. बड़े IIT में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का एवरेज CTC आमतौर पर 20 से 30 लाख रुपये सालाना तक पहुंच जाता है, जबकि NIT में यह आंकड़ा करीब 10 से 15 लाख रुपये सालाना रहता है. देश में इस समय 23 IIT और 31 NIT हैं. IIT में एडमिशन के लिए JEE Main के बाद JEE Advanced भी पास करना पड़ता है, जबकि NIT में एडमिशन JEE Main के स्कोर के आधार पर मिलता है.

IIT बॉम्बे में 3.67 करोड़ रुपये का ऑफर

नीदरलैंड्स की ट्रेडिंग फर्म दा विंची डेरिवेटिव्स ने IIT बॉम्बे के एक स्टूडेंट को 3.67 करोड़ रुपये सालाना का इंटरनेशनल पैकेज ऑफर किया था. यह हाल के सालों में सामने आए सबसे बड़े पैकेजों में गिना जाता है. IIT बॉम्बे का एवरेज पैकेज भी करीब 26.9 लाख रुपये सालाना तक पहुंचा था.

IIT दिल्ली और खड़गपुर भी पीछे नहीं

IIT खड़गपुर में 2.14 करोड़ रुपये सालाना का हाईएस्ट डोमेस्टिक पैकेज मिला. वहीं IIT दिल्ली में शुरुआती चरण में ही हाईएस्ट पैकेज करीब 2.5 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच गया था. इसके अलावा कई  स्टूडेंट्स को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑफर मिले. IIT रुड़की के डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के स्टूडेंट्स को भी काफी अच्छे प्लेसमेंट मिले हैं. माइक्रोसॉफ्ट, गोल्डमैन सैक्स और दूसरी बड़ी कंपनियों ने इन स्टूडेंट्स को हायर किया. यह दिखाता है कि AI और डेटा साइंस जैसी नई फील्ड्स में कंपनियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है.

NIT के आंकड़े भी चौंकाने वाले

अगर आपको लगता है कि करोड़ों रुपये के पैकेज सिर्फ IIT तक सीमित हैं, तो NIT के आंकड़े भी कम दिलचस्प नहीं हैं. NIT जालंधर में हाईएस्ट पैकेज 1.16 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंचा. वहीं NIT जमशेदपुर में एक स्टूडेंट को 94.25 लाख रुपये सालाना का डोमेस्टिक पैकेज मिला. कई दूसरे बड़े NIT में भी करोड़ रुपये के ऑफर स्टूडेंट्स को मिले हैं.

सिर्फ हाईएस्ट पैकेज देखकर फैसला न करें

करोड़ों रुपये के पैकेज सुनने में भले ही शानदार लगते हों, लेकिन ऐसे ऑफर आमतौर पर कुछ चुनिंदा स्टूडेंट्स को ही मिलते हैं. कॉलेज चुनते समय एवरेज पैकेज, प्लेसमेंट प्रतिशत, ब्रांच, फैकल्टी, रिसर्च के मौके और कैंपस जैसी चीजों को भी ध्यान में रखना चाहिए. फिर भी एक बात साफ है कि देश के बड़े IIT और NIT आज भी उन कॉलेजों में शामिल हैं, जहां से निकलने वाले स्टूडेंट्स को दुनिया की बड़ी कंपनियां करोड़ों रुपये तक के ऑफर देने को तैयार रहती हैं.

ये भी पढ़ें - सुंदर पिचाई से लेकर सत्य नडेला तक...कंप्यूटर साइंस नहीं, इस इंजीनियरिंग ब्रांच ने चमकाया करियर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Placement, NIT Placement, IIT-NIT Salary Package, IIT Salary Packages
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com