विज्ञापन

3.5 लाख रुपये महीने का ऑफर और 100% प्लेसमेंट, IIM लखनऊ में दिग्गज कंपनियों ने खोला खजाना

IIM Lucknow Summer Placement 2026: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) लखनऊ के समर प्लेसमेंट में जितने छात्रों ने हिस्सा लिया था, सभी को ऑफर मिल गए. इस बार तमाम बड़ी कंपनियों ने आईआईएम पहुंचकर ऑफर दिए.

3.5 लाख रुपये महीने का ऑफर और 100% प्लेसमेंट, IIM लखनऊ में दिग्गज कंपनियों ने खोला खजाना
IIM लखनऊ में बड़ी कंपनियों ने दिए तगड़े सैलरी पैकेज

IIM में पढ़ाई करने के बाद छात्रों को काफी अच्छे सैलरी पैकेज मिलते हैं. ये बात IIM लखनऊ के समर प्लेसमेंट ने साबित कर दी. यहां के ज्यादातर छात्रों को 1.5 लाख रुपये महीने से ज्यादा का समर इंटर्नशिप ऑफर मिला है. संस्थान की तरफ से  578 छात्रों का एक पूरा बैच प्लेसमेंट में शामिल हुआ था और सबसे खास बात ये है कि सभी को प्लेसमेंट मिल गया. यानी इस बैच का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपये प्रति महीने का रहा. आईआईएम लखनऊ की तरफ से ये जानकारी दी गई है. 

पहले ही दिन ऑफर्स की झड़ी

दरअसल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) लखनऊ ने अपने 2026-28 के PGP और PGP-ABM बैच के लिए समर इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया था. इसमें इस बार मीडियन स्टाइपेंड 1.75 लाख रुपये तक पहुंच गया है. संस्थान की तरफ से बताया गया है कि पहले ही दिन 350 से ज्यादा छात्रों को ऑफर दिया गया. बैच के 75% छात्रों को 1.5 लाख रुपये प्रति माह का औसत स्टाइपेंड मिला है. ये प्लेसमेंट प्रोसेस 'पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम' (PGP) के 42वें बैच और 'पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट' (PGP-ABM) के 23वें बैच के लिए था. 

इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले 459 छात्र ऐसे थे, जिन्हें काम करने का अनुभव था. वहीं 119 छात्र फ्रेशर थे, जिन्होंने तगड़े ऑफर हासिल किए हैं. यानी करीब 80 फीसदी छात्रों के पास पहले से ही काम करने का अनुभव था और बाकी के 20.6% छात्र बिना एक्सपीरिएंस के इसमें शामिल हुए थे. 

इन कंपनियों ने लिया हिस्सा

IIM लखनऊ की इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेने वाली बड़ी कंपनियों में अमेरिकन एक्सप्रेस, अमेजन, एक्सिस कैपिटल, बेन एंड कंपनी, बर्नस्टीन, एक्सेंचर, आदित्य बिड़ला ग्रुप, एडोब, डेलॉयट, डॉयचे बैंक, EY-पार्थेनन, गोदरेज, गोल्डमैन सैक्स, गूगल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, जेपी मॉर्गन चेस, किर्नी, KPMG, मास्टरकार्ड, मैकिन्से एंड कंपनी, मेकमायट्रिप, पिडिलाइट, प्रॉक्टर एंड गैंबल, रेकिट, रिलायंस, टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज और वीजा जैसी कंपनियां शामिल थीं. इन कंपनियों के फाइनेंस, मार्केटिंग, रिटेल, ऑपरेशंस और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे डिपार्टमेंट में आईआईएम के छात्रों को प्लेसमेंट मिला है. 

यह भी पढ़ें | 'आखिरी मिनट में तैयार होना चाहिए क्वेश्चन पेपर', NEET पेपर लीक पर बोले नंदन नीलेकणि

यह भी पढ़ें | UPSC निकालने के लिए सोशल मीडिया से दूरी जरूरी नहीं, हिंदी मीडियम के छात्रों को IAS प्रिंस कुमार के टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIM Lucknow, IIM Lucknow Placements Drive, IIM Lucknow Summer Placement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com