विज्ञापन

IIM Lucknow Placements 2026: लखनऊ IIM के छात्रों की चमकी किस्मत, 1 करोड़ का मिला सबसे बड़ा पैकेज

IIM highest salary package 2026 : लखनऊ IIM के PGP (40वां बैच) और PGP-ABM (21वां बैच) के छात्रों ने इस सफलता से संस्थान का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है.

IIM Lucknow Placements 2026: लखनऊ IIM के छात्रों की चमकी किस्मत, 1 करोड़ का मिला सबसे बड़ा पैकेज
इस बार प्लेसमेंट में 200 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया. इनमें दुनिया की सबसे बड़ी और नामी कंपनियां शामिल थीं.

IIM  Package 2026 : लखनऊ IIM ने साल 2026 के लिए अपना प्लेसमेंट सीजन पूरा कर लिया है और नतीजे किसी का भी दिल खुश कर देने वाले हैं. इस बार संस्थान के एक छात्र को 1 करोड़ रुपये सालाना का Domestic Package मिला है. जी हां, आपको बता दें कि इस साल IIM लखनऊ में 559 छात्र प्लेसमेंट की रेस में थे. अच्छी बात यह रही कि इन सभी छात्रों को नौकरी मिल गई है. कंपनियों ने कुल मिलाकर 580 से ज्यादा जॉब ऑफर्स दिए. यानी छात्रों की संख्या से ज्यादा ऑफर आए, जो यह दिखाता है कि मार्केट में लखनऊ IIM के टैलेंट की कितनी भारी डिमांड है. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण और उम्र में बड़ी छूट

1 करोड़ रुपये का मिला पैकेज 

प्लेसमेंट के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा चर्चा 1 करोड़ रुपये के पैकेज की हो रही है. वहीं, अगर विदेशी नौकरी (International Package) की बात करें, तो सबसे बड़ा पैकेज 65 लाख रुपये सालाना का रहा है.

एवरेज CTC की बात करें तो यह 33.2 लाख रुपये सालाना रही. वहीं, मीडियन सैलरी (Median CTC) 32.9 लाख रुपये रही है. खास बात यह है कि औसत और मीडियन सैलरी में बहुत कम अंतर है, जिसका मतलब है कि ज्यादातर छात्रों को 32 से 33 लाख रुपये के बीच का जबरदस्त पैकेज मिला है.

कौन-सी बड़ी कंपनियां आईं?

इस बार प्लेसमेंट में 200 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया. इनमें दुनिया की सबसे बड़ी और नामी कंपनियां शामिल थीं:

टेक दिग्गज : गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन.

कंसल्टिंग और फाइनेंस : गोल्डमैन सैक्स, बैन एंड कंपनी, मैकिन्से, बीसीजी और डेलॉयट.

अन्य : टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (TAS) और पीएंडजी (P&G).

इन कंपनियों ने कंसल्टिंग, फाइनेंस, जनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट और सेल्स-मार्केटिंग जैसे अलग-अलग रोल के लिए स्टूडेंट्स को चुनाव किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIM Lucknow Placements 2026, IIM Lucknow Highest Package, 1 Crore Salary IIM, IIM Lucknow Average CTC, Top MBA Recruiters 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com