इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास बड़ा मौका है. दरअसल, आईसीएसआईएल ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (डीसीसीडब्ल्यूएस) में डेटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 20 पदों पर पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स के आधार पर आवेदन आंमंत्रित किए हैं. डेटा एंट्री ऑपरेटर के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर की शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 अक्टूबर तक तय की गई है. तो चलिए जानते हैं योग्यता, सैलरी, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की लास्ट डेट.
कैसे करें आवेदन
ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) की ऑफिशियल वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद से तय लास्ट डेट की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.
क्या चाहिए योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/विश्वविद्यालय से कम से कम 12वीं पास होने के साथ ही एक्सेल और टैली का कंप्यूटर ज्ञान एवं अकाउंट्स की जानकारी होनी चाहिए.
आयु सीमा
वहीं, एप्लिकेंट की अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है. योग्य अभ्यर्थियों का सिलेक्शन आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/बातचीत और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बेसिस पर किया जाएगा, जिसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी 22,411 रुपए मंथली होगी.
कितनी आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित एक बार की रजिस्ट्रेशन फीस (जो वापस नहीं की जाएगी) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 590 रुपए तय किया गया है. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आवेदन शुल्क के सफलतापूर्वक भुगतान के बाद ही उनके एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा.
आवेदक ध्यान दें कि इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) की ओर से यह नियुक्ति पूरी तरह से एक निश्चित अवधि के लिए अनुबंध/अस्थायी आधार पर होगी, जो संगठन में नियमित नियुक्ति के किसी भी दावे की गारंटी नहीं देती है.
यह भी पढ़ें- DU का मेगा प्लान: ₹5,889 करोड़ में बनेंगे नए हॉस्टल, 21 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगा रहने का ठिकाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं