विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

HRDC ने निकाली 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए वेकेन्सी, जल्द करें आवेदन

HRDC ने जिन पदों पर वेकेन्सी निकाली है, वह सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के पद हैं.

Also Read in
HRDC ने निकाली 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए वेकेन्सी, जल्द करें आवेदन
8वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. मानव संसाधन विकास निगम HRDC ने 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी निकाली है. इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इस जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर अपना आवेदन करें. इसमें दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें. मानव संसाधन विकास निगम ने कुल 620 पदों पर वेकेन्सी निकाली है. क्योंकि वेकेन्सी काफी ज्यादा हैं तो इसमें आप बिना कुछ सोचे आवेदन कर सकते हैं.  

पदों का विवरण: HRDC ने जिन पदों पर वेकेन्सी निकाली है, वह सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के पद हैं.

अंतिम तिथि: 8वीं पास सभी उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2017 से पहले अपना आवेदन जमा करवा दें. अंतिम तिथि का इंतजार न करें, जितनी जल्दी हो सके अपना आवेदन करें.
 योग्यता: जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि यह वेकेन्सी 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए है. लेकिन इसमें किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास उम्मीदवार दोनों ही पदों पर अपना आवेदन कर सकते हैं. 

आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए.

ऐसे करें आवेदन: ऊपर बताए गए पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले एचआरडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद यहां दी गई नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर अपनी आवेदन प्रक्रिया शुरू करें. यह सुनिश्चित कर लें कि जिस पद के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए योग्यता क्या है. 17 अक्टूबर से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें.
 
जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HRDC, 8th, Vacancy, Jobs, Jobs 2017, Hiring, Security Jobs, Goa, Recruit, Apply, Apply Online, Job Aplication
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com