विज्ञापन

नहीं मिल रही नौकरी तो जानें जॉब कैसे ढूंढ़ें, कहां-कहां करें एप्‍लाई

How to find a job: अगर आपको नौकरी की तलाश है और बहुत ढूंढ़ने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो जरूरत है कि आप अपनी स्‍ट्रेटजी बदलें. क्‍योंकि अब नौकरी ढूंढ़ना चुनौती बन गया है.

नहीं मिल रही नौकरी तो जानें जॉब कैसे ढूंढ़ें, कहां-कहां करें एप्‍लाई

How to find a job: अगर आपको नौकरी की तलाश है और बहुत ढूंढ़ने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो जरूरत है कि आप अपनी स्‍ट्रेटजी बदलें. क्‍योंकि अब नौकरी ढूंढ़ना चुनौती बन गया है. डिग्री होने के बावजूद सही अवसर नहीं मिल पाता है. अब डिमांड स्किल वर्क की है. सही तरीके से कोशिश करने पर नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. 

नहीं मिल रही नौकरी तो जानें जॉब कैसे ढूंढ़े

स्किल्स को पहचानें

अपनी स्किल्‍स को पहचानें कि आप किस फील्ड में अच्‍छा काम कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास क्‍या योग्‍यता है. उसी के अनुसार रिज्‍यूमे तैयार करें और उसमें अपने स्किल्‍स को मेंशन करें. 

पहली नौकरी से पहले जान लीजिए, कौन से 5 काम ऑफिस में नहीं करने हैं

ऑनलाइन नौकरी तलाशें 

आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स नौकरी खोजने का आसान तरीका हो सकते हैं. इसके लिए कई वेबसाइट्स हैं, जहां रिज्‍यूमे पोस्‍ट कर सकते हैं. यहां अपना प्रोफाइल बनाएं और बताएं कि आप किस तरह की नौकरी ढूंढ रहे हैं. इन प्‍लेटफॉर्म पर आप कंपनियों के HR प्रोफेशनल्स से भी जुड़ सकते हैं. 

नेटवर्किंग

अपने दोस्तों, पुराने सहकर्मियों, कॉलेज के सीनियर्स और फैकल्टी से बात करें और बताएं कि आपको नौकरी की जरूरत है. कई बार नौकरी रेफरल के जरिए मिलती है. 

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

कहां-कहां करें एप्‍लाई 

इसके लिए बड़ी कंपनियों के वेबसाइट पर करियर ऑप्‍शन चेक करें. जॉब फेयर और कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव्स में भी हिस्सा लें. अगर लंबे समय से नौकरी नहीं मिल रही है, तो स्किल्स को अपडेट करें. ऑनलाइन कोर्स, इंटर्नशिप या फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स के जरिए अनुभव हासिल करें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com