विज्ञापन

हरिद्वार होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा! पकड़े गए 30 'मुन्नाभाई', विभाग ने जब्त किए ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स

हरिद्वार होमगार्ड भर्ती फर्जीवाड़ा: हरिद्वार में होमगार्ड के 227 पदों पर चल रही भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. लगभग 11 हजार आवेदकों के दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान खेल, एनसीसी और स्काउट-गाइड के फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले 30 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर उनके मूल दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं.

हरिद्वार होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा! पकड़े गए 30 'मुन्नाभाई', विभाग ने जब्त किए ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स
डीजी साहब के निर्देशों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए सभी उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट्स की पहले ही जांच कराई गई थी.

Haridwar Home Guard Recruitment Fraud : हरिद्वार में होमगार्ड के 227 रिक्त पदों के लिए चल रही भर्ती में शामिल करीब 11 हजार अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जब गहन जांच कराई गई, तो विभाग के होश उड़ गए. जांच में फर्जी खेल प्रमाण पत्र, एनसीसी और स्काउट-गाइड के नकली सर्टिफिकेट लगाकर भर्ती होने का प्रयास कर रहे 30 अभ्यर्थियों को विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा है.

डीजी होमगार्ड के आदेश पर हुआ सभी दस्तावेजों का सत्यापन

डीजी होमगार्ड कार्यालय के सख्त निर्देशों के बाद विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही पारदर्शिता बरतने के लिए सभी 11 हजार आवेदकों के प्रमाण पत्रों को संबंधित बोर्ड, विश्वविद्यालयों, खेल संघों और एनसीसी इकाइयों को सत्यापन (Verification) के लिए भेजा था. सत्यापन रिपोर्ट वापस आने पर पता चला कि 30 अभ्यर्थियों के दावे पूरी तरह फर्जी थे और उन्होंने अतिरिक्त अंकों का लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया था.

एनसीसी, खेल और स्काउट-गाइड के सर्टिफिकेट्स में पाई गई गड़बड़ी

इन फर्जी दस्तावेजों में केवल हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के शैक्षणिक प्रमाण पत्र ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त बोनस अंक दिलाने वाले खेल सर्टिफिकेट्स, स्काउट्स एंड गाइड्स, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) और अन्य आरक्षित श्रेणियों के जाली प्रमाण पत्र भी शामिल हैं.

भर्ती पर कमांडेंट होमगार्ड गौतम का आधिकारिक बयान

 डीजी साहब के निर्देशों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया से पहले सभी उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों सर्टिफिकेट्स की जांच कराई गई थी.​ संबंधित संस्थानों और इकाइयों से मिले वेरिफिकेशन के आधार पर लगभग 30 उम्मीदवार संदिग्ध पाए गए हैं.  ​इन सभी का आवेदन निरस्त कर दिया गया है.  ​उनके मूल दस्तावेज जमा करा लिए गए हैं और उनसे लिखित में भी ले लिया गया है ताकि वे इन दस्तावेजों का कहीं और गलत उपयोग न कर सकें.  

यह भी पढ़ें- IIT JAM के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, चूके तो नहीं मिलेगा मास्टर्स में एडमिशन का मौका, फौरन भरें फॉर्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com