Government Jobs in Gujarat 2022: गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की ओर से कई सारे पदों पर भर्ती की जा रही है. इसलिए जो युवा गुजरात में सरकारी नौकरी (Government Jobs in Gujarat) की तलाश में लगे हुए हैं. वो इस मौके का फायदा उठाएं और बिना देरी किए गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन कर दें. गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की ओर से कई सारी वैकेंसी के नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं और स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार अधिकारी (कृषि) और डिप्टी अकाउंटेंट के कुल 373 पदों पर भर्तियां निकाली हैं.
ऐसे करें आवेदन
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB Recruitment 2022) की ओर से निकाली गई वैकेंसी के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो GPSSB की आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 11 जनवरी, 2022 से शुरू हो चुकी है. जो कि 27 जनवरी, 2022 तक चलेगी. इसलिए बिना वक्त खराब किए आवेदन कर दें. आवेदन करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे मार्कशीट, वोटर कार्ड व इत्यादि की स्कैन कॉफी रखें. दरअसल ऑनलाइन आवेदन करते समय इन्हें अपलोड करना होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- IBPS PO Admit Card: प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
निकाले गए पदों के बारे में जानकारी
स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार अधिकारी (कृषि) और डिप्टी अकाउंटेंट पदों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार स्टाफ नर्स के 153 पदों पर भर्ती की जानी है. डिविजनल अकाउंटेंट के 14 पदों पर भर्ती होनी है. विस्तार अधिकारी (कृषि) के 15 पद भर जाने हैं. जबकि डिप्टी अकाउंटेंट के 191 पद परों वैकेंसी निकाली गई है. इस तरह से कुल 373 पदों पर नियुक्ति की जानी है.
चयन प्रक्रिया
GPSSB की ओर निकाली गई इन भर्तियों के लिए उन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा तो की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वहीं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर पात्रता मानदंड, भर्ती से जुड़ी अधिसूचना जैसी जानकारी पढ़ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं