Gujarat Public Service Commission Recruitment 2024: गुजरात पब्लिक सर्विस कमिशन (GPSC) ने बंपर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कमिशन ने गुजरात मेडिकल सर्विस, क्लास-II, मेडिकल ऑफिसर, क्लास-II, इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथी), क्लास-II सहित विभिन्न विषयों के शिक्षक क्लास-II के पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. गुजरात पब्लिक सर्विस कमिशन भर्ती 2024 के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 53100 से 167800 रुपये की मासिक सैलरी दी जाएगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 साल से ऊपर होना चाहिए. जो उम्मीदवार पद की आवश्यकताओं के अनुसार सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे गुजरात पब्लिक सर्विस कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं . जीपीएससी भर्ती 2025 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 नवंबर से शुरू कर दिए गए हैं, जो 10 दिसंबर 2024 तक चलेंगी.
GPSC Recruitment 2024: डायरेक्ट लिंक
GPSC Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
जीपीएसीस भर्ती अबियान के जरिए कुल 1868 पदों को भरा जाना है. ये भर्तियां गुजरात मेडिकल सर्विस, क्लास-II, मेडिकल ऑफिसर, क्लास-II, इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथी), क्लास-II सहित विभिन्न विषयों के शिक्षक क्लास-II के पदों पर की जानी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
GPSC Recruitment 2024: उम्र सीमा
जीपीएससी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
GPSC Recruitment 2024: जरूरी योग्यता
मेडिकल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों को हिंदी और गुजराती का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए.
BPSC 70th CCE प्रीलिम्स परीक्षा 2024, 13 और 14 दिसंबर को, एडमिट कार्ड के लिए Direct Link
इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथी), क्लास-II/टीचर माइक्रोबायोलॉजी, श्रेणी-II/टीचर पैथोलॉजी, श्रेणी-II/टीचर फिजियोलॉजी, श्रेणी-II/टीचर एनाटॉमी, श्रेणी-II/टीचर फार्माकोलॉजी, श्रेणी-II/टीचर बायोकेमिस्ट्री, श्रेणी-II/टीचर सामुदायिक चिकित्सा (पी एंड एसएम), श्रेणी-II पद के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एम.बी.बी.एस.) की डिग्री होनी चाहिए या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता प्राप्त या घोषित किसी अन्य शैक्षणिक संस्थान से या भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की पहली या दूसरी अनुसूची में निर्दिष्ट समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. गुजरात सिविल सेवा वर्गीकरण और भर्ती (सामान्य) नियम, 1967 में निर्धारित कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी ज्ञान के साथ गुजराती या हिंदी या दोनों का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए.
GPSC Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन समिति द्वारा आयोजित परीक्षाओं और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा का आयोजन संभवत: जनवरी या फरवरी 2025 में किया जाएगा. वहीं इसका रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू का आयोजन अप्रैल 2025 में फाइनल रिजल्ट की घोषणा इंटरव्यू होने के दस दिन बाद की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं