विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2021

गोवा पब्लिक सर्विस कमीशन में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें- कैसे करना है आवेदन

गोवा लोक सेवा आयोग (GPSC) ने विभिन्न विभागों में कुल 15 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं .आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई है.

गोवा पब्लिक सर्विस कमीशन में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें- कैसे करना है आवेदन
गोवा पब्लिक सर्विस कमीशन में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें- कैसे करना है आवेदन
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

Goa Public Service Commission Job 2021: गोवा लोक सेवा आयोग (GPSC) ने विभिन्न विभागों में कुल 15 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं .आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई है.

आइए जानते हैं किन पदों पर होगी भर्ती

- असिस्टेंट प्रोफेसर : गवर्नमेंट कॉलेज में 3 पद

- असिस्टेंट प्रोफेसर: गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस में 1 पद

- थिएटर आर्ट्स में असिस्टेंट प्रोफेसर: गोवा कॉलेज ऑफ म्यूजिक में 1 पद

- ईएसआई योजना में जूनियर बाल रोग विशेषज्ञ: 1 पद

- खंड विकास अधिकारी: 3 पद

- प्रोस्थोडॉन्टिक्स और क्राउन एंड ब्रिज में लेक्चरर: गोवा डेंटल कॉलेज और अस्पताल में 2 पद

- ऑर्थोपेडिक सर्जरी, मेडिसिन में लेक्चरर: गोवा मेडिकल कॉलेज में 2 पद

- जूनियर पैथोलॉजिस्ट: 1 पद

- फार्माकोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर: 1 पद

योग्यता

आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही पद के लिए आवेदन कर सकेंगे.  आयोग द्वारा अधिसूचित पदों पर भर्ती के लिए कोंकणी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है.


यहां डायरेक्ट देखें भर्ती का नोटिफिकेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Public Service Commission, Job Recruitment 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com