केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (GD) और राइफलमैन के पदों पर 50% तक आरक्षण का प्रावधान किया गया है. यानी पूर्व अग्निवीरों को आसानी से सरकारी नौकरी मिल जाएगी. सरकार ने मंगलवार को संसद में यह जानकारी दी और कहा, अब CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन की 50 प्रतिशत वैकेंसी पूर्व अग्निवीरों के लिए होंगी. पूर्व अग्निवीरों को रिजर्वेशन दिया जाएगा.
कौन होते हैं अग्निवीर
केंद्र सरकार ने साल 2022 में 'अग्निपथ योजना' की घोषणा की था. अग्निपथ स्कीम के तहत जिन युवाओं की भर्ती की जाती है, उन्हें अग्निवीर कहा जाता है. ये भर्ती सेना में सिर्फ चार साल के लिए की जाती है. चार साल पूरे होने के बाद 25% को रेगुलर कैडर में शामिल कर दिया जाता है. जबकि बाकी 75 प्रतिशत की सेवा खत्म कर दी जाती है. जो कि पूर्व अग्निवीरों कहलते हैं.
अग्निपथ योजना की प्रमुख बातें-
- 17.5 से 21 साल के युवा अग्निपथ योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- चयन होने के बाद 6 महीने का सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है.
- सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को ‘सेवा निधि' पैकेज और अन्य निर्धारित लाभ दिए जाते.
- पूर्व अग्निवीर को केंद्र और कई राज्य सरकार विभिन्न नौकरियों में प्राथमिकता देती हैं.
- CAPFs, असम राइफल्स, कुछ राज्य पुलिस भर्तियां ने पूर्व अग्रिवीरों को लाभ दिया जाता है.
CAPFs में पूर्व अग्निवीरों को जो रिजर्वेशन दिया जाएगा है, उसके तहत उन्हें कई तरह के लाभ मिलेंगे .उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी . साथ ही फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) से पूर्व अग्निवीरों को छूट मिलेगी. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से भी छूट का प्रावधान किया गया है.
किन अग्निवीरों को मिलेगा लाभ, क्या हैं शर्तें
पूर्व अग्निवीरों को नौकरी पाने के लिए CAPFs और असम राइफल्स के कॉन्स्टेबल (GD)/राइफलमैन पदों पर आवेदन करना होगा. निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी. केवल वही पूर्व अग्निवीर आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने सेना में चार साल की सेवा पूरी की होगी. वहीं सबसे पहले बेच के अग्निवीरों के लिए भी कई प्रावधान होंगे.

पूर्व-अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों को तय अधिकतम उम्र सीमा से 5 साल ज्यादा की छूट दी जाएगी. फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और लिखित परीक्षा से छूट मिलेगी.
CAPF के अंतर्गत आने वाले बलों में यानी BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB और Assam Rifles में रिजर्वेशन रखा गया है. जब भर्ती का नोटिफिकेशन निकलेगा, तो विस्तार से रिजर्वेशन से जुड़ी सारी जानकारी उसमें दी गई है. जिसे अच्छे से पढ़कर ही आवेदन करें.
पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए ये रिजर्वेशन नौकरी पाने में काफी मददगार साबित होने वाला है.
ये भी पढ़ें- आर्मी से कितनी अलग होती है अर्ध सैनिक बलों की नौकरी? अग्निवीरों के लिए पूरी जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं