विज्ञापन

आर्मी से कितनी अलग होती है अर्ध सैनिक बलों की नौकरी? अग्निवीरों के लिए पूरी जानकारी

सेना में चार साल तक सेवा के बाद जिन अग्निवीरों का स्थायी चयन नहीं हो पाएगा, वो CAPFs और असम राइफल्स में जाकर सरकारी नौकरी पा सकते हैं और अपना करियर बना सकते हैं. अग्निवीरों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. आयु सीमा में छूट और भर्ती प्रक्रिया में कई रियायतें दी जाएंगी.

आर्मी से कितनी अलग होती है अर्ध सैनिक बलों की नौकरी? अग्निवीरों के लिए पूरी जानकारी

अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB और असम राइफल्स जैसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में भर्ती के दौरान 50% तक आरक्षण दिया जाएगा. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में हाल ही में ये जानकारी दी थी. आखिर सेना और अर्धसैनिक बलों की नौकरी में क्या अंतर होता है. दोनों में से कहां ज्यादा सैलरी मिलती है, आइए जानते हैं, इन सबके बारे में.

सेना (Indian Army) और अर्धसैनिक बल (CAPFs) क्या हैं?

भारतीय सेना

भारतीय सेना रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आती है. भारतीय सेना देश की बाहरी सुरक्षा का काम करती है. ये युद्ध की स्थिति में दुश्मन का सामना करती है. इतना ही नहीं प्राकृतिक आपदाओं और आपातकाल में सरकार सेना की मदद लेती है. सेना को तीन प्रमुख अंगों में विभाजित किया गया है. भारतीय थल सेना (Indian Army), जो कि  देश की जमीनी सीमाओं की रक्षा करती है, भारतीय नौसेना, ये भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करती है और भारतीय वायु सेना, ये देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा करती है. भारत के सभी सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर (Supreme Commander) राष्ट्रपति होते हैं.

अर्धसैनिक बल

CAPFs का काम देश की आंतरिक सुरक्षा, सीमा सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान, वीआईपी सुरक्षा का होता है. ये गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है.  इसके तहत नीचे बताए गए प्रमुख बल आते हैं-

  •  BSF (सीमा सुरक्षा बल)
  • CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल)
  • CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल)
  •  ITBP(भारत-तिब्बत सीमा पुलिस)
  •  SSB (सशस्त्र सीमा बल)
  • Assam Rifles (प्रशासनिक रूप से MHA, संचालन में सेना की भूमिका)

किस बल का क्या काम होता है?

सीमा सुरक्षा बल का काम पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा का होता है. ये घुसपैठ रोकना और सीमा पर निगरानी करती है. CRPF का काम नक्सल विरोधी अभियान, चुनाव ड्यूटी और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान से जुड़ा होता है. CISF का काम एयरपोर्ट, मेट्रो और सरकारी और निजी महत्वपूर्ण जगह की सुरक्षा का होता है.

ITBP का काम भारत-चीन सीमा की निगरानी करना होता है. वहीं SSB नेपाल और भूटान सीमा की सुरक्षा का काम करती है. Assam Rifles का काम पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा और म्यांमार सीमा की निगरानी करना होता है.

कितनी होती है सैलरी

सेना में शुरुआती सैलरी, यानी सिपाही स्तर की सैलरी  लगभग 30,000 हजार से शुरू होती है. जो कि पोस्टिंग के आधार पर ज्यादा भी हो सकती है. सैलरी के अलावा कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं.  CAPFs में कॉन्स्टेबल यानी Pay Level-3 की  बेसिक पे 21,700 हजार का होती है. भत्ते के साथ कुल वेतन लगभग  45,000 तक पहुंच जाती है. वहीं पोस्टिंग के अनुसार ये सैलरी ज्यादा भी हो सकती है.

कितनी मिली है पेंशन

सेना (Indian Army) और अर्धसैनिक बल (CAPFs) में अब जो  नई भर्ती हो रही हैं, वो पुरानी पेंशन योजना के तहत नहीं आती हैं.  National Pension System (NPS) नियमों के अनुसार लागू है. लेकिन  पुरानी OPS लागू  नहीं है.

अग्निवीरों को CAPFs में क्या मिलेगा फायदा?

अग्निवीरों के लिए CAPFs और असम राइफल्स की भर्ती में विशेष प्रावधान लाया गया है. जिसके तहत अब 50% तक पद आरक्षित रहेंगे. अग्निवीरों को CAPFs में भर्ती के समय आयु सीमा में छूट मिलेगी,  शारीरिक दक्षता और सैन्य प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें- जहां छात्र कर रहे हैं प्रदर्शन, दिल्‍ली के जंतर-मंतर के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ex Agniveer Age Relaxation Rules, Ex Agniveers, Ex Agniveers BSF CRPF Reservation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com