PSU Job Notification : इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने एसोसिएट इंजीनियर के 20 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेश जारी किए हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन प्रोसेस 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.इसके लिए योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस आगे आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?- एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-I (मैकेनिकल/मेटलर्जिकल इंस्पेक्शन) - 16
- एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-I (इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्शन) - 4
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्रोसेस 26 सितंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर तक तय की गई है. ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे ईआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं.
क्या चाहिए योग्यता?आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 60 फिसदी नंबरों के साथ मैकेनिकल/मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का एक्सपीरिएंस होना भी जरूरी है.
आवेदकों की अधिकतम आयु 32 साल तय की गई है, जिसकी गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे होगा सिलेक्शन?योग्य अभ्यर्थियों का सिलेक्शन आवेदन और सर्टिफिकेट्स की जांच एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 57,600 से 64,000 रुपए के बीच मंथली सैलरी होगी. इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
इंटरव्यू कहां होंगे?चयन प्रक्रिया ईआईएल के गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, वडोदरा, चेन्नई और कोलकाता ऑफिस में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए कैंडिडेट्स को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा. हालांकि, सिलेक्शन प्रोसेस की सही तारीख, समय और जगह की जानकारी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अलग से दी जाएगी.
.यह भी पढ़ें- UPPSC PCS 2025 Interview पर हाईकोर्ट की मुहर, इस तारीख से शुरू होंगे इंटरव्यू, ये डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं