CTET February 2026 Re-exam dates : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट (CTET) की रीएग्जाम डेट जारी कर दी है. बोर्ड ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि जिन केंद्रों की परीक्षा तकनीकी खराबी के कारण बाधित हुई थी उन सेंटर के उम्मीदवारों के लिए रीएग्जाम आयोजित किया जा रहा है. बोर्ड ने रीग्जाम नोटिस को जारी करते हुए यह भी साफ किया है कि इस एग्जाम में वही उम्मीदवार शामिल होंगे जो तकनीकी गड़बड़ियों के चलते परीक्षा नहीं दे पाए थे. नोटिस के अनुसार, प्रभावित उम्मीदवारों के लिए सीटेट पेपर-2 का रीएग्जाम 1 मार्च 2026 को आयोजित होगा.
CTET February 2026 Re-exam dates : एग्जाम सेंटर कैसे जानें
रीएग्जाम का सेंटर जानने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in को समय-समय पर चेक करते रहिए.आपको बता दें कि रीएग्जाम में शामिल होने के लिए प्रभावित उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके आप डाउनलोड कर सकेंगे. साथ ही बोर्ड ने यह भी कहा है कि एडमिट कार्ड पर एग्जाम सेंटर का एड्रेस और रिपोर्टिंग टाइम मेंशन होगी, जिसको फॉलो करना जरूरी है.
CTET February 2026 Re-exam dates: एग्जाम सेंटर डिटेल
सेंटर - 1 125014 लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी, बार्डीहा, पातेपुर, वैशाली, वैशाली हाजीपुर, बिहार-843110
सेंटर 2 - 125016-एसटी, जॉन्स एकेडमी बासमती नगर केशोपुर, पीओ बालुका राम वैशाली, बिहार-844113
CTET February 2026 Re-exam dates : इन बातों का रखें खास ख्याल- रीएग्जाम में बैठने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एडमिट कार्ड होना जरूरी है. पुराने एडमिट कार्ड से एंट्री नहीं मिलेगी.
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले सेंटर पहुंच जाएं.
- अपने साथ एक फोटो कार्ड (आधार, वोटर या पैन कार्ड) और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो जरूर रखिए.
- इसके अलावा परीक्षा केंद्र के भीतर कोई इलेक्टॉनिक डिवाइस (मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या ब्लूटूथ डिवाइस ) ले जाना सख्त मना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं