BSSC Recruitment 2022: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Commission) ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आयोग ने यह नोटिफिकेशन सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (Senior Scientific Assistant) के पद पर भर्ती के लिए जारी किया है. इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2022 से शुरू है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 24 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. BSSC Recruitment 2022: नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
Railway Job: रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली है बंपर नौकरी, फटाफट करें आवेदन
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
BSSC Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (भौतिकी): 3 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (आग्नेयशास्त्र) : 27 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (फोटो): 2 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (साइबर): 13 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (सामान्य रसायन): 2 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (विष विज्ञान): 14 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (विस्फोट): 5 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (नारकोटिक्स): 6 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (जीव विज्ञान): 13 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (सिरम): 3 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (डीएनए): 2 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (पॉलीग्राफी): 4 पद
सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट (नारोक एनालाईसेस प्रशाखा): 6 पद
BSSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
बिहार में सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट पद के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्हें मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त हो.
BSSC Recruitment 2022: आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम उम्र 37 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में बिहार के आरक्षित वर्ग को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्राप्त है.
BSSC Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और अनुभव के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रहे उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी जबकि इंटरव्यू 20 अंकों और अनुभव के 20 अंक मिलेंगे.
BSSC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 540 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 135 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन के दौरान करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं