BPSC TRE 3 Exam Postponed: बिहार से शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 16 मार्च को होने वाली बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) स्थगित कर दी है. हालांकि 15 मार्च को दो शिफ्टों में होने वाली परीक्षा का शेड्यूल पहले जैसा रहेगा. इसमे कोई बदलाव नहीं किया गया है. बीपीएससी ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा कि 16 मार्च को सिंगल शिफ्ट में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. वहीं 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 मार्च यानी आज जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 9वीं-10वीं के सभी विषय, शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 11वीं-12वीं के सभी विषय और अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) कल्याण विभाग के अंतर्गत सभी विषय, एससी और एसटी कल्याण विभाग के तहत कक्षा 6 से 10वीं के सभी विषयों के लिए सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी.
16 मार्च की परीक्षा
16 मार्च को होने वाली बीपीएससी टीआरई भर्ती परीक्षा हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है.
UPSC EPFO पर्सनल असिस्टेंट के 335 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च से, डिग्री जरूरी
15 मार्च की परीक्षा
15 मार्च को होने वाली बीपीएससी टीआरई तीसरे फेज की परीक्षा की दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. पहली पाली की परीक्षा में कक्षा 6 से 8वीं तक के विषय शामिल होंगे. इन विषयों में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू शामिल हैं. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी और इसमें उर्दू, बंगाली और अन्य सामान्य विषय शामिल होंगे. बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में कुल 87, 774 शिक्षकों की भर्ती होगी. ये भर्तियां प्रदेश के सरकारी स्कूल में प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी शिक्षकों के पद पर की जाएंगी.
UPSC ने निकाली 120 पद पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं