BPSC BHO Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार सरकार के कृषि विभाग के तहत बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (Block Horticulture Officer) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. बीपीएससी बीएचओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म 21 मार्च 2024 तक भरे जाएंगे. बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है. इस भर्ती के लिए संबंधित विषय में डिग्री का होना बेहद जरूरी है. बीपीएससी बीएचओ भर्ती 2024 अभियान का लक्ष्य कुल 318 रिक्तियों को भरना है.
UPSC EPFO पर्सनल असिस्टेंट के 335 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च से, डिग्री जरूरी
BPSC Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से हार्टिकल्चर साइंस (बीएससी हार्टिकल्चर) या एग्रीकल्चर साइंस (बीएससी एग्रीकल्चर) में बैचलर डिग्री होना चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
BPSC Recruitment 2024: उम्र सीमा
1 अगस्त, 2023 तक उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को पांच साल और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवार को दस साल की छूट मिलेगी.
UPSC ने निकाली 120 पद पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये
BPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
बिहार लोक सेवा आयोग की बीपीएससी बीएचओ भर्ती 2024 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये शुल्क है. आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा.
BPSC BHO Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर ‘Bihar BPSC Block Horticulture Officer Recruitment 2024' एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें.
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
अब आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारियों को जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
अंत में सबमिट फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें और भविष्य के संदर्भ के लिए संभाल कर रखें.
Govt Job: 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी चाहिए तो जान लें ये वैकेंसी, मौका सिर्फ 8 मार्च तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं