Rashmi Kiran BPSC Topper : कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और दिल में कुछ बड़ा करने की चाह हो, तो इंसान बड़ी से बड़ी सुख-सुविधा को लात मार देता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली रश्मि किरण ने. रश्मि ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा में पूरे राज्य में छठी रैंक (Rank 6) हासिल कर कमाल कर दिया. लेकिन रश्मि की यह कहानी सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं है. यह कहानी है अपने सपनों के लिए एक बेहद सुरक्षित और आलीशान जिंदगी को दांव पर लगाने की.जी हां, तो चलिए जानते हैं रश्मि ने का बीपीएससी का सफर कैसा रहा उन्होंने इसको पास करने के लिए कैसे की तैयारी और वो बीपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों को क्या टिप्स दे रही हैं.
1.5 लाख की सैलरी और 'सीनियर मैनेजर' की कुर्सी छोड़ दीरश्मि किरण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सीनियर मैनेजर के बड़े पद पर कार्यरत थीं. वहां उन्हें हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपये सैलरी मिलती थी. लेकिन रश्मि के दिल में देश और समाज के लिए कुछ करने का सपना धधक रहा था. उन्होंने तय किया कि वह इस नौकरी को छोड़करर सिविल सर्विस की तैयारी करेंगी. बस फिर क्या था, उन्होंने बिना डरे इस्तीफा दिया और पूरी ताकत से BPSC की तैयारी में जुट गईं.
बचपन से ही पढ़ाई में थीं होनहाररश्मि मूल रूप से नालंदा की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई शहर के ही जयमंगला स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने डीएवी (DAV) पब्लिक स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की, जिसमें उन्हें 96 फीसदी नंबर मिले थे. इसके बाद उन्होंने डीपीएस (DPS) बोकारो से 12वीं की परीक्षा में 98 फीसदी नंबर हासिल किए. आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चली गईं और जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.टेक (B.Tech) की डिग्री ली.
हिस्ट्री का वो 'सीक्रेट' जिससे मिली सक्सेसBPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले हर स्टूडेंट्स को पता है कि इतिहास सब्जेक्ट कितना जरूरी और डराने वाला होता है. रश्मि किरण बीपीएससी की तैयारी करने वाले नए छात्रों की मदद के लिए अपना वह सीक्रेट साझा किया है, जिससे उन्हें इतिहास में अच्छे नंबर स्कोर करने में मदद मिली.
रश्मि ने बताया कि आधुनिक भारत के इतिहास (Modern India) की तैयारी के लिए उन्होंने स्पेक्ट्रम पब्लिकेशंस (Spectrum Publications) की किताब 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ मॉडर्न इंडिया' (A Brief History of Modern India) को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया. उन्होंने इसी एक किताब को बार-बार पढ़ा और देश के स्वतंत्रता आंदोलन की बारीकियों को समझा.
यह भी पढ़ें- JEE Main में फेल होने वाले छात्रों का क्या होगा? जानें किसे मिलेगा दूसरा मौका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं