विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2019

BPSC Recruitment 2019: सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर निकली वैकेंसी, 19 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

Sarkari Naurki की तलाश कर रहे युवाओं के लिए BPSC ने सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली हैं. इन पदों पर 19 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी.

BPSC Recruitment 2019: सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर निकली वैकेंसी, 19 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
BPSC Recruitment: सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
नई दिल्ली:

BPSC Recruitment 2019: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने वैकेंसी निकाली हैं. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सिविल इंजीनियर के 31 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 33 पदों पर भर्ती होनी है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 19 मार्च 2019 से शुरू होगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2019 है. उम्मीदवार 19 मार्च से 2 अप्रैल तक आवेदन फीस जमा कर सकते हैं. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें.

पदों के नाम और संख्या
सिविल इंजीनियर - 31 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर - 33 पद 

योग्यता
आवेदन करने के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए

उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए.

इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. लिखित परीक्षा 6 पेपर की होगी, जिसमें 4 पेपर अनिवार्य होंगे और 2 पेपर ऑप्शनल होंगे.

ऐसे कर पाएंगे आवेदन
इच्छुक लोग बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे. आवेदन की प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू होगी.

वैकेंसी के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC Recruitment 2019, BPSC, BPSC Recruitment, Sarkari Naukri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com