BPSC Exam Postponed : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है. लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब और इंतजार करना पड़ेगा. यह एग्जाम 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होनी थी. आयोग ने अब इस तारीख पर परीक्षा नहीं कराने का फैसला लिया है.
उद्योग विभाग में होनी है भर्ती
यह भर्ती बिहार सरकार के उद्योग विभाग के लिए की जा रही है. भर्ती विज्ञापन संख्या 109/2025 के तहत जारी की गई है. इसके जरिए परियोजना प्रबंधक (Project Manager) के पदों पर नियुक्ति की जानी है. BPSC के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 9 पद हैं.
पिछली नोटिफिकेशन 17 अगस्त को जारी जारी हुई थी
दिनांक 04.10.2026 को आयोजित होने वाली परियोजना प्रबंधक (उद्योग विभाग, बिहार), विज्ञापन संख्या-109/2025 की प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित की जाती है।
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) September 21, 2026
उक्त परीक्षा के आयोजन की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice… pic.twitter.com/CAQCmbyZit
BPSC ने इससे पहले 17 अगस्त 2026 को परीक्षा से जुड़ी सूचना जारी की थी. इसमें प्रोजेक्ट मैनेजर की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख 4 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी. इसके बाद अभ्यर्थी इसी तारीख को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर रहे थे.
प्रशासनिक कारणों से परीक्षा स्थगितआयोग ने अब नई सूचना जारी कर 4 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी है. BPSC ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है. हालांकि आयोग ने अभी परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की है.
पहले भी बदली जा चुकी है परीक्षा की तारीखप्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा की तारीख इससे पहले भी बदली जा चुकी है. BPSC के पुराने परीक्षा कार्यक्रम में यह परीक्षा 30 मई 2026 को प्रस्तावित थी. बाद में आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया था. इसके बाद परीक्षा के लिए 4 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई थी.
अब नई तारीख का इंतजारBPSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. नई तारीख जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की आगे की तैयारी और कार्यक्रम की जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल 4 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित मानी जाएगी.
9 पदों के लिए होनी है भर्तीProject Manager भर्ती बिहार सरकार के उद्योग विभाग से जुड़ी है. इसके लिए प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जानी है. यह परीक्षा BPSC की सामान्य कंबाइंड कम्पेटिटिव एग्जामिनेशन (CCE) से अलग भर्ती परीक्षा है.
पदों का वर्गवार विवरण.
श्रेणी पद
General/UR 03
EWS 01
EBC 01
BC 00
BC Female 01
SC 03
ST 00
कुल 09
अभ्यर्थियों को फिलहाल परीक्षा की नई तारीख का इंतजार करना होगा. BPSC की ओर से नई तारीख और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाली नई सूचनाओं को नियमित रूप से देखते रहें.
यह भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 3,477 पदों पर भर्ती के लिए 8 अक्टूबर से आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं