विज्ञापन

'हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार'... छात्रों के आरोपों पर ये क्या बोल गए BPSC अधिकारी

BPSC Exam Controller Rajesh Kumar Statement: बिहार में परीक्षाओं की जांच से लेकर इनमें कई तरह के बदलवाओं को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं, इसी बीच बिहार लोक सेवा आयोग के एग्जाम कंट्रोलर ने विवादित बयान दिया है.

'हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार'... छात्रों के आरोपों पर ये क्या बोल गए BPSC अधिकारी
बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक का विवादित बयान

बिहार की राजधानी पटना में छात्र और अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अब इन छात्रों के तमाम सवालों पर बिहार लोक सेवा आयोग के एग्जाम कंट्रोलर ने जवाब दिया है. इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर अब मामला और बिगड़ सकता है. परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आंदोलन कर रहे छात्रों के लगाए जा रहे आरोपों पर कहा, 'हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार'... उनके इस बयान को लेकर अब विवाद बढ़ रहा है और विपक्षी दलों ने भी इसे लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है. 

अभ्यर्थियों को लेकर कही ये बात 

दरअसल पिछले कई दिनों से बीपीएससी और बाकी तमाम परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थी सड़कों पर हैं. पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की कई मांगें हैं, जिन्हें लेकर परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार मीडिया के सामने आए और तमाम चीजों पर अपनी बात रखी. इस दौरान जब 70वीं BPSC में तीसरा रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार की कॉपी पर उठ रहे सवालों पर उनसे पूछा गया तो उन्होंने ये विवादित बयान दिया. 

BPSC के एग्जाम कंट्रोलर ने कहा, सबसे बड़ी बात यही है कि अगर आपको लगता है कि आपके आरोपों में कुछ तथ्य हैं तो कोर्ट क्यों नहीं चले जाते हैं? ये तो 70वीं पीटी जैसा हाल है, जब कोर्ट में सब धराशायी हो गया. ये आयोग का काम नहीं है, एक कहावत सुने होंगे- हाथी चले बजार, कुत्ता भौंके हजार... 

तेजस्वी यादव ने बोला हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों के समर्थन में पहुंचे और उन्होंने यहां बीपीएससी के एग्जाम कंट्रोलर के इस बयान का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जिस भी अधिकारी ने इस तरीके का कुत्ता बिल्ली वाला बयान दिया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए.  

क्या हैं अभ्यर्थियों की मांगें?

बिहार में प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों की मांग कुछ दिन पहले टीआरई-4 नोटिफिकेशन जारी करने की थी, लेकिन जब नोटिफिकेशन आया तो अभ्यर्थी और भड़क गए. उनका कहना है कि शिक्षक भर्ती में एक ही परीक्षा होनी चाहिए थी, लेकिन टीआरई-4 में दो परीक्षाओं के साथ नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके अलावा नेगेटिव मार्किंग को लेकर भी अभ्यर्थी गुस्से में हैं, उनका कहना है कि नेगेटिव मार्किंग हटाई जानी चाहिए. साथ ही पिछली कुछ भर्ती परीक्षाओं की जांच और संविदा वेटेज जैसे मुद्दे भी छात्र उठा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - बाकी राज्य भी लेते हैं 2 स्टेज में एग्जाम, नेगेटिव मार्किंग सबके लिए... प्रदर्शन के बीच BPSC एग्जाम कंट्रोलर के जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC Exam Controller, BPSC Exam Controller Rajesh Singh Video, Bihar Protest, BPSC Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com