विज्ञापन

बिहार STET 2026 का एडमिट कार्ड आज दोपहर बाद कभी भी हो सकता है जारी, CBT मोड में होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार बोर्ड ने STET 2026 एडमिट कार्ड की तारीख जारी कर दी है. परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक CBT मोड में होगी. 18 अक्टूबर को stetregistration.cbrt.co.in से हॉल टिकट डाउनलोड करने के स्टेप्स और गाइडलाइंस यहां देखें.

बिहार STET 2026 का एडमिट कार्ड आज दोपहर बाद कभी भी हो सकता है जारी, CBT मोड में होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी (प्रिंटआउट) साथ ले जाना अनिवार्य है.

Bihar STET 2026:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा का एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर यानी 2026 को जारी किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. आइए जानते हैं कैसे करें एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख.

25 अक्टूबर से ऑनलाइन परीक्षा शुरू

बता दें कि BSEB द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, बिहार STET 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन यानी कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगा.

क्या-क्या होगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड में कैंडिडेट्स के एग्जाम सेंटर का पूरा पता, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम होगी.

समय से पहुंचे परीक्षा केंद्र

परीक्षा के दिन अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है.

डिजिटल कॉपी नहीं चलेगी, प्रिंटआउट लाना अनिवार्य

बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी यानी प्रिंटआउट साथ ले जाना अनिवार्य है. मोबाइल या टैबलेट में डिजिटल कॉपी दिखाने पर एंट्री नहीं मिलेगी.

कैसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "Bihar STET Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करिए.
  • अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भरिए.
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए एक साफ प्रिंटआउट सेव करके रख लीजिए.

 यह भी पढ़ें- JEE Main रैंक 1,000 से 12,000 के बीच? देश के टॉप 5 IIITs में ऐसे पाएं CSE और AI ब्रांच, देखें कट-ऑफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com